{"_id":"61ba23feb210f7353b139e44","slug":"the-vegitable-rate-decrease-in-shimla-shimla-news-sml393543667","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत : 20 फीसदी तक घटे टमाटर, मटर के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहत : 20 फीसदी तक घटे टमाटर, मटर के दाम
विज्ञापन
बाहरी राज्य से सप्लाई बढ़ने से गिरे दाम, आलू और बंदगोभी समेत अधिकतर सब्जियां 20 रुपये किलो
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। बाहरी राज्यों से नई फसल आने से शहर में सब्जियों के दाम गिरने लगे हैं। इससे लोगों ने राहत की सांस ली है। दिसंबर में दूसरी बार सब्जियों के दामों में 10 से 20 फीसदी की गिरावट आई है।
टमाटर के दाम 80 रुपये से गिरकर 40 से 50 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। हरे मटर के दाम भी 20 फीसदी तक घटे हैं। मटर आजकल 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। प्याज 30 रुपये किलो है। आलू के दाम भी घटे हैं। सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक आने वाले दिनों में सब्जियों के दामों में और गिरावट आएगी। महंगाई के दौर में सब्जियों के दाम कम होने से गृहिणियों और आम लोगों को कुछ राहत मिली है। बुधवार को लोअर बाजार सब्जी मंडी में आलू, बंदगोभी, फूलगोभी, बैंगन 20 से 25 रुपये प्रति किलो बिका। प्याज, बीन, घीया 30 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है।
शिमला मिर्च, ब्रोकली और करेला के दाम 50 से अधिक हैं। खरीदारी करने आए सोनिया, राहुल, विनोद, मस्त राम, आलोक, सुमित, राकेश और प्रतिभा ने बताया कि सब्जियों के दाम कम होने से कुछ राहत जरूर मिली है। लोअर बाजार सब्जी मंडी के अध्यक्ष विश्वेश्वरनाथ के मुताबिक बाहरी राज्यों से अधिकतर सब्जियों की नई फसल की आमद बढ़ गई है। इस कारण दामों में गिरावट आई है। आने वाले समय में सब्जियों के दामों में गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
सब्जियों के दाम
सब्जियां 5 दिसंबर अब
टमाटर 80 50
प्याज 30 30
आलू 20 20
मटर 60 40
बैंगन 30 25
बंदगोभी 30 20
शिमला मिर्च 50 50
पालक 20 40
करेला 50 50
बीन 40 30
घीया 20 30
फूलगोभी 20 20
ब्रोकली 60 60
खीरा 40 40
गाजर 40 30
मूली 30 20