{"_id":"63a16ac6429b026caf18f750","slug":"the-taxi-driver-had-consumed-alcohol-was-fined-rs-15-500","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: टैक्सी चालक ने पी रखी थी शराब, कट गया 15,000 रुपये का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: टैक्सी चालक ने पी रखी थी शराब, कट गया 15,000 रुपये का चालान
Tue, 20 Dec 2022 01:26 PM IST
Krishan Singh
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
दीपक मेहता, संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 20 Dec 2022 01:26 PM IST
सार
राजधानी में शिमला पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती कर दी है। सोमवार रात पुलिस ने विक्ट्री टनल के पास नाका लगाया। करीब डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक दर्जन चालान काटे।
विज्ञापन
15 हजार का चालान किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की राजधानी में शिमला पुलिस ने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने वालों पर सख्ती कर दी है। सोमवार रात पुलिस ने विक्ट्री टनल के पास नाका लगाया। करीब डेढ़ घंटे तक चली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक दर्जन चालान काटे। सबसे पहले एक टैक्सी चालक का चालान किया गया। इसने शराब पी रखी थी। इसका 15 हजार रुपये का चालान काटकर कोर्ट भेज दिया। इसके बाद पंजाब नंबर की बस को रोका गया। बस चालक नो एंट्री में घुस गया था। पुलिस ने इसका 20,000 रुपये का चालान काटा। इसने प्रेशर हार्न भी लगा रखा था।
विज्ञापन
रात 11:00 बजे लक्कड़ बाजार की तरफ से आ रही एक पिकअप क्रेन में एलईडी लाइट लगा रखी थी। इसका भी 5,000 रुपये का चालान काटा गया। कर्नाटक नंबर के एक वाहन में अतिरिक्त मोडिफिकेशन कर रखी थी। इसका भी चालान हुआ। इस दौरान एमवी एक्ट नियमों की उल्लंघना करने पर करीब एक दर्जन चालान काटे गए।
विज्ञापन
सोमवार को शिमला पुलिस ने शिमला में नियमों की अवहेलना करने पर कुल 222 चालान किए। इसमें प्रतिबंधित रोड पर 10 चालान, वाहन चलाते मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर 5, अवैध पार्किंग के 207 चालान किए गए। ढली और बालूगंज क्षेत्र में सड़क किनारे अवैध तरीके से खड़े तीन वाहनों को जंक यार्ड ले जाया गया।
विज्ञापन
चालक लगाते रहे चालान न करने की गुहार
कई चालक पुलिस से चालान न करने की गुहार लगाते रहे। हालांकि, इस दौरान पुलिस अधिकारी ने उन्हें नियमों की पालना करने की हिदायत दी। इसमें नो एंट्री, एलईडी लाइट, ड्रिंक एंड ड्राइविंग और प्रेशर हॉर्न के चालान शामिल हैं। विक्ट्री टनल के पास रात 10:00 बजे से लेकर 11:30 बजे तक सदर थाना क्षेत्र से पीएसआई गगन की अगुवाई में तीन टीमों ने कार्रवाई की। वाहन चालकों के एल्को सेंसर से जांच की गई। लाइसेंस भी जांचे गए।