फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The story of the Acharyas narrated in the Katha

Shimla News: कथा में सुनाई आचार्यों की कहानी

Mon, 20 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The story of the Acharyas narrated in the Katha
शिमला। सनातन धर्म सभा की ओर से गंज बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में सोमवार को भक्तमाल कथा शुरू हुई। इस दौरान कथावाचक निंबार्कीय वैष्णवाचार्य ने मौजूद श्रद्धालुओं को भक्ति के चार शंकराचार्य की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि वह कहां, कैसे और किस रूप में प्रकट हुए थे। भक्तमाल श्रीनाभा दास द्वारा रचित 16वीं शताब्दी का एक अत्यंत प्रामाणिक हिंदी काव्य ग्रंथ है जिसे भक्तों की माला माना जाता है। इसमें 200 से अधिक राम भक्त ,कृष्ण भक्त अन्य संतों जैसे मीराबाई कबीर तुलसीदास रविदास आदि के जीवन वृत्त और उनकी भक्ति कथाएं हैं। सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि यह कथा 27 अप्रैल रोजाना शाम 4:30 बजे से 6:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article