फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The second wave of Coronavirus is reaching the villages: Halog-Dhami Panchayat declared Containment Zone adjacent to Shimla

गांवों तक पहुंच रही कोरोना की लहर: शिमला से सटे हलोग-धामी पंचायत कंटेनमेंट जोन घोषित

Thu, 13 May 2021 11:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 13 May 2021 11:03 PM IST
सार

एसडीएम ग्रामीण मनोज कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित मामले आने के बाद वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के एहतियात के तौर पर हलोग-वार्ड के पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन की श्रेणी में रखा है। 

विज्ञापन
The second wave of Coronavirus is reaching the villages: Halog-Dhami Panchayat  declared Containment Zone adjacent to Shimla
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरों के बाद ग्रामीण क्षेत्रों में भी कोरोना संक्रमण फैलना शुरू हो गया है। हिमाचल की राजधानी शिमला से सटे हलोम-धामी पंचायत के हलोग वार्ड में एकसाथ 19 मामले आने से हड़कंप मचा हुआ है। यहां पर एक की परिवार के 9 लोग संक्रमित पाए गए हैं। गुरुवार को जिला प्रशासन की टीम ने भी वार्ड का दौरा किया और पूरे वार्ड को सैनिटाइज करवाया। लोगों को दवाइयों भी दी गईं। गांव में 40 लोगों के सैंपल लिए थे जिसमें से 19 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

विज्ञापन


  एसडीएम ग्रामीण मनोज कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमित मामले आने के बाद वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा के एहतियात के तौर पर हलोग-वार्ड के पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन की श्रेणी में रखा है। वार्ड के करीब पचीस मीटर दायरे में लोगों की आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है। उन्होंने खंड विकास अधिकारी को पूरे क्षेत्र को सैनिटाइज करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग को संक्रमित की देखरेख करने के निर्देश दिए हैं। वार्ड को आगामी आदेश तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।
विज्ञापन


बलद्वाड़ा में 48 लोग कोरोना संक्रमित
वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने गुरुवार को मंडी जिले के बलद्वाड़ा क्षेत्र में कोरोना जांच शिविर में 232 लोगों की रैपिड एंटीजन टेस्ट किया। इसमें 48 लोग संक्रमित पाए गए हैं। अकेले भरनाल पंचायत के गांव सढवाल में 17 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, 431 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है। बीएमओ बलद्वाड़ा डॉ. अशोक चौहान ने इसकी पुष्टि की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरोली के 35 नए क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन
 हरोली उपमंडल में 35 नए कंटेनमेंट जोन शामिल हुए हैं। एसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण के नए मामले आने के चलते उपमंडल के तहत कांगड़ के वार्ड 1 में जोगिंद्र पाल, कार्तिके, दिव्यांशी और सोहन लाल, नगर परिषद टाहलीवाल के वार्ड 7 में हरीश कुमार, वार्ड 2 में सौरव कुमार और वार्ड 1 में रेखा, ललड़ी के वार्ड 5 में किशन चंद, कांगड़ के वार्ड 6 में शैलजा, वार्ड 5 में सूचा सिंह व तृष्ला देवी और वार्ड 2 में संतोष कुमारी, बढ़ेड़ा के वार्ड 7 में अश्वनी कुमार, वार्ड 1 में विनोद कुमार, वार्ड 9 में अमित कुमार और वार्ड 4 में अशोक कुमार, ललड़ी के वार्ड 4 में जसविंद्र सिंह, धर्मपुर के वार्ड 4 में जीत सिंह, सैंसोवाल के वार्ड 3 में सुमन रानी और वार्ड 2 में विनोद कुमार, कर्मपुर के वार्ड 1 में अनिल डढवाल, बाथड़ी के वार्ड 4 में शंभू प्रसाद और विजय, पालकवाह के वार्ड 6 में राजिंद्र कुमार और वार्ड 8 में अनिल कुमार, सिंगां के वार्ड 3 में जगजीत सिंह, गोंदपुर जयचंद के वार्ड 5 में प्रवीण कुमार, घालूवाल के वार्ड 6 में अशोक कुमार, पंडोगा के वार्ड 5 में पवन कुमार के घर से गिरधारी लाल, पंजावर के वार्ड 1 में अजमेर सिंह, भैणी खड्ड के वार्ड 3 में अनीता देवी, खड्ड के वार्ड 4 में सुरेश कुमार, प्रवीण कुमार और वार्ड 2 में व्यासा दवी, भदसाली के वार्ड 9 में प्यारा सिंह और वार्ड 1 में संजय कुमार व बीटन के वार्ड 2 में हरजीत कुमार के घरों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed