फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The SD school campus resonated with the slogan 'Teri Mitti Mein Mil Jaawan'

Shimla News: तेरी मिट्टी में मिल जावां.. से गूंजा एसडी स्कूल का परिसर

Fri, 29 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The SD school campus resonated with the slogan 'Teri Mitti Mein Mil Jaawan'
एस डी स्कूल में अंतर सदन नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेते विद्यार्थी
अंतर सदनीय स्पर्धा में बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां, एकल नृत्य में टैगोर सदन की रुद्रा प्रथम
विज्ञापन

समूह गान में महाराणा प्रताप सदन रहा प्रथम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के एसडी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में शुक्रवार को अंतर सदनीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 250 छात्र-छात्राओं ने देश भक्ति गीतों और लोक गीतों सहित अन्य प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर तेरी मिट्टी में मिल जावां गाने की प्रस्तुति ने खूब तालियां बटोरीं।

प्रतियोगिताओं में जूनियर वर्ग के एकल नृत्य में टैगोर सदन की दूसरी कक्षा के रुद्रा ने पहला, शिवाजी सदन की जाह्नवी ने दूसरा और टैगोर सदन की छठी कक्षा के ध्रुव शर्मा ने तीसरा स्थान पाया। सामूहिक नृत्य में टैगोर सदन पहले, महाराणा प्रताप सदन दूसरे और भगत सिंह सदन तीसरे स्थान पर रहा। समूहगान में महाराणा प्रताप सदन ने पहला, टैगौर सदन ने दूसरा और शिवाजी सदन ने तीसरा स्थान पाया। सीनियर वर्ग के एकल नृत्य में महाराणा प्रताप सदन की गुंजन ने पहला, भगत सिंह सदन की प्राची ने दूसरा और टैगोर सदन की आयुषी ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

एकलगान में भगत सिंह सदन के अमृत पहले, महाराणा प्रताप सदन के आशीष ने दूसरा और मनखुशी ने तीसरा स्थान हासिल किया। वाद्ययंत्र वादन प्रतियोगिता में टैगोर सदन के गौरव ने प्रथम, महाराणा प्रताप सदन के कृतिक ने दूसरा और भगत सिंह सदन के रितिक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। समूहगान में टैगोर सदन पहले, शिवाजी सदन दूसरे और भगत सिंह सदन तीसरे स्थान पर रहा। सामूहिक नृत्य में टैगोर सदन ने पहला, भगत सिंह सदन ने दूसरा और शिवाजी सदन ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में सनातन धर्म सभा के प्रधान अजय सूद ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर उपप्रधान गोपाल डोरा, प्रबंधक रक्षित भागड़ा, सचिव संजीव कुठियाला, उपसचिव विशाल सूद, सतपाल शर्मा, अश्विनी मिनाेचा और प्रधानाचार्य विजय सिंह ठाकुर मौजूद रहे। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की। अंत सभी विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article