फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The road has been dug up; now dust is swirling, making it difficult to breathe.

Shimla News: सड़क खोदी, अब उड़ रही धूल, सांस लेना हो रहा है मुश्किल

Tue, 22 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The road has been dug up; now dust is swirling, making it difficult to breathe.
पेयजल लाइन बिछाने के लिए ढली से मशोबरा तक खोदी सड़क की नहीं की जा रही टारिंग, न ही पानी का किया जा रहा है छिड़काव
विज्ञापन

पैदल चलने वाले लोग और कारोबारी हो रहे परेशान

अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला को 24 घंटे पानी की सुविधा देने की परियोजना के लिए सड़कों की खोदाई से ढली से मशोबरा तक की जनता परेशान हो रही है। डेढ़ माह पूर्व पेयजल लाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई के बाद इन दिनों वाहनों के गुजरने से लगातार धूल-मिट्टी के गुब्बार उड़ रहे हैं।
बारिश होने तक लोग जहां कीचड़ से परेशान थे वहीं अब एक सप्ताह से मौसम साफ होने के कारण धूल-मिट्टी उड़ने से परेशानी झेल रहे हैं। मशोबरा से लेकर ढली चौक से आगे ढली टनल तक और दूसरी ओर ढली चौक से लेकर चलौंठी तक सड़क की खोदाई के बाद लगातार धूल-मिट्टी उड़ रही है। इससे सड़क से गुजरने वाले वाहन चालकों, पैदल यात्रियों के साथ स्थानीय लोगों और कारोबारियों को भारी परेशानी हो रही है। ढली बाजार में दोनों ओर खाने-पीने की दुकानों में रखी खाद्य सामग्री भी धूल उड़ने के कारण खराब हो रही है, जिसका सीधा असर कारोबार पर पड़ रहा है।
विज्ञापन


ढली से मनोनीत पार्षद गोपाल शर्मा, हिमालयन टैक्सी यूनियन के प्रधान नरेंद्र चंदेल और अध्यक्ष दलजीत सिंह चंदेल ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी (एनएच) के ठियोग एक्सईएन को पत्र लिखकर इस समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की है। गोपाल शर्मा ने मांग उठाई है कि बरसात का मौसम समाप्त होने के बाद खोदी गई सड़क की टारिंग जल्द की जाए। उन्होंने कहा कि टारिंग होने तक मशोबरा से ढली और संजौली-ढली बाइपास सड़क पर रोज पानी का छिड़काव किया जाए जिससे लोगों को धूल-मिट्टी से होने वाली परेशानी से निजात मिल सके। गोपाल शर्मा ने कहा कि धूल-मिट्टी से लोग बीमार भी पड़ सकते हैं। उन्होंने आम जनता और इस सड़क से गुजरने वाले लोगों को धूल से राहत दिलाने के लिए जल्द टारिंग का कार्य करवाने की मांग की है। पेयजल कंपनी ने पहले ही सड़क की खोदाई की एवज में टारिंग के लिए एनएच विंग को पैसा जमा करवा दिया है। इसलिए टारिंग के कार्य में देरी न करते हुए समस्या का जल्द स्थायी समाधान किया जाए। नगर निगम के पूर्व उपमहापौर शेलेंद्र चौहान ने भी आम जनता की इस गंभीर समस्या का जल्द स्थायी समाधान करने और टारिंग का कार्य शुरू करवाने की एनएच विंग से मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





जल्द शुरू होगी सड़क की टारिंग
पानी की लाइन बिछाने के लिए मशोबरा से ढली और संजौली-ढली बाइपास पर की गई खोदाई के बाद खराब हुई सड़कों की एक सप्ताह के भीतर टारिंग शुरू कर दी जाएगी। खोदी गई सड़क पर टारिंग होने तक पानी का छिड़काव किए जाने को लेकर नेशनल हाईवे अथॉरिटी के प्रोजेक्ट निदेशक को पत्र लिखा है। इसमें सड़क को पूरी तरह ठीक किए जाने और टारिंग होने तक स्प्रिंकलर के माध्यम से मशोबरा-ढली बाइफिरकेशन से लेकर ढली टनल तक लगातार पानी का छिड़काव करने का आग्रह किया है, ताकि आम जनता को धूल से राहत मिल सके।


कमल धीरटा, सहायक अभियंता, एनएच ठियोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article