{"_id":"610eac7d8ebc3ef39a3bdec3","slug":"the-ritual-of-manimahesh-yatra-will-be-performed-only-25-people-will-be-involved-in-the-stick-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"मणिमहेश यात्रा की निभाई जाएगी रस्म, छड़ी यात्रा में शामिल होंगे सिर्फ 25 लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मणिमहेश यात्रा की निभाई जाएगी रस्म, छड़ी यात्रा में शामिल होंगे सिर्फ 25 लोग
Sat, 07 Aug 2021 09:23 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:23 PM IST
सार
छड़ी यात्रा में शामिल होने वाले लोगों और शिव चेलों के लिए भी वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी चाहिए या 72 घंटे के पहले की आरटी पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। उपायुक्त ने कहा कि भद्रवाह से आने वाली सभी छड़ियों में पच्चीस से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन
मणिमहेश झील(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना के चलते मणिमहेश यात्रा का आयोजन इस बार भी रस्मी तौर पर ही होगा। आयुक्त मंदिर ट्रस्ट एवं उपायुक्त चंबा डीसी राणा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में यह फैसला लिया गया। उपायुक्त ने कहा कि 29 अगस्त से 12 सितंबर तक होने वाली मणिमहेश यात्रा के दौरान धार्मिक रस्मों का निर्वहन सीमित रूप में ही होगा। इस दौरान छड़ी यात्रा में 25 सदस्यों से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पाएंगे। संचुई के शिव चेलों की संख्या भी सीमित रूप में ही रहेगी।
विज्ञापन
छड़ी यात्रा में शामिल होने वाले लोगों और शिव चेलों के लिए भी वैक्सीन की दोनों डोज लगी होनी चाहिए या 72 घंटे के पहले की आरटी पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य होगा। उपायुक्त ने कहा कि भद्रवाह से आने वाली सभी छड़ियों में पच्चीस से ज्यादा लोग शामिल नहीं हो पाएंगे। राधा अष्टमी को ही इन लोगों के लिए यात्रा के दौरान व्यवस्था रहेगी। उपायुक्त ने निर्देश देते हुए कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी से पूर्व पुलिस विभाग द्वारा जिले के प्रवेश द्वारों पर चेक पोस्ट निगरानी के लिए स्थापित की जाएगी। होली, तयारी, हड़सर, दुर्गेठी, राख, सुल्तानपुर, लाहडू, लंगेरा, खैरी और तुन्नूहट्टी में भी चेक पोस्ट बैरियर स्थापित किए जाएंगे।
विज्ञापन