फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The property taken to run a cafe was converted into a residential house

Shimla News: कैफे चलाने के लिए ली संपत्ति को बना दिया रिहायशी आवास

Sat, 09 Aug 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The property taken to run a cafe was converted into a residential house
नगर निगम ने महिला को भेजा नोटिस
विज्ञापन

व्यावसायिक इस्तेमाल ही हो सकता एमसी संपत्तियों का
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहर के मालरोड पर कैफे चलाने के लिए नगर निगम से किराये पर ली संपत्ति को महिला ने रिहायशी आवास में बदल दिया। पहले कुछ साल तो इसमें कैफे चलाया गया लेकिन अब इसे बंद कर इसका रिहायश के तौर पर इस्तेमाल हो रहा है।


शहर के सबसे पॉश एरिया में बनी इस संपत्ति का सही इस्तेमाल न होने पर नगर निगम ने भी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। बिना अनुमति संपत्ति का इस्तेमाल बदलने पर किरायेदार महिला को नोटिस जारी किया है। अब नगर निगम के संयुक्त आयुक्त की अदालत में इस मामले पर सुनवाई शुरू हो गई है। नगर निगम के अनुसार शहर के मालरोड पर महिला के पति ने निगम से किराये पर संपत्ति ली है। पहले कई साल इसमें कैफे चलाया गया लेकिन महिला के पति की मौत के बाद यह कैफे भी बंद हो गया। अब महिला ने कैफे बंद कर दिया और इसका रिहायश के तौर पर इस्तेमाल कर रही हैं। नगर निगम रिहायश के लिए अपनी संपत्ति किराये पर नहीं देता है। ज्यादातर संपत्तियां व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए दी हैं। बिना अनुमति संपत्ति में रिहायश बनाने पर निगम ने सुनवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article