{"_id":"686697da5b10a53b3b00e662","slug":"the-process-of-insurance-of-maize-and-paddy-started-in-the-district-shimla-news-c-19-sml1001-561545-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जिले में मक्की और धान के बीमा करने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जिले में मक्की और धान के बीमा करने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
बीमित राशि 60 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर होगी
दोनों फसलों के लिए 20 फीसदी रहेगा प्रीमियम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मक्की और धान की फसलों का बीमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसकी अंतिम तारीख 15 जुलाई 2025 निर्धारित की है। हर वर्ष बरसात के दौरान जिले में कृषि के क्षेत्र में करोड़ों का नुकसान होता है।
बीते तीन दिन में ही बारिश के दौरान जिला शिमला में कृषि को 1.37 करोड़ का नुकसान हुआ है। मक्की और धान के लिए बीमित राशि 60,000 रुपये प्रति हेक्टेयर निर्धारित की है। बीमा कंपनी ने दोनों फसलों के लिए 20 फीसदी प्रीमियम तय किया है। इसमें किसानों को केवल 2 फीसदी प्रीमियम देना होगा। यह राशि लगभग 1,200 रुपये प्रति हेक्टेयर या 96 रुपये प्रति बीघा बनती है। शेष प्रीमियम केंद्र और राज्य सरकार 90:10 के अनुपात में वहन करेंगी। जिला शिमला में इस योजना का संचालन एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड कर रही है। कृषि विभाग ने गैर-ऋणी किसानों से अपील की है कि वह अपने राजस्व पत्रों और पटवारी से सत्यापित बिजाई प्रमाणपत्र के साथ नजदीकी लोकमित्र केंद्र में जाकर अपनी मक्की और धान फसल का बीमा अवश्य करवा लें।
कृषि विभाग के उपनिदेशक अजब कुमार नेगी ने बताया कि खेतों में आलू, मटर सहित अन्य फसलों में जलभराव को रोकने के लिए उचित जल निकासी व्यवस्था करें। बारिश के कारण फफूंदीजनित रोग बढ़ सकते हैं। लक्षण दिखते ही मैनकोजेब 75 फीसदी डब्लूपी 2.5 ग्राम/लीटर पानी या अन्य अनुशंसित कवकनाशी का छिड़काव करें। खेतों का निरीक्षण नियमित रूप से करें। मौसम साफ हो तो पौधों की जड़ों के पास मिट्टी की सख्ती को रोकने के लिए हल्की गुड़ाई करें। वर्षा के बाद खरपतवार तेजी से बढ़ सकते हैं। मौसम खुलने पर खरपतवार नियंत्रण करें। प्राकृतिक आपदाओं से यदि किसानों की फसल को नुकसान होता है तो उन्हें कंपनी की ओर से मुआवजा दिया जाएगा। यह सुविधा केवल उन्हीं किसानों को मिलेगी, जिन्होंने फसल का बीमा करवाया होगा।