{"_id":"5bd31f69bdec2269945c9bbe","slug":"the-postgraduate-teacher-s-union-delegation-meet-education-director-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन कक्षाओं को नहीं पढ़ाएंगे पीजीटी, शिक्षा निदेशक से उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन कक्षाओं को नहीं पढ़ाएंगे पीजीटी, शिक्षा निदेशक से उठाई मांग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 27 Oct 2018 10:53 AM IST
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर अध्यापक संघ के प्रतिनिधिमंडल की उच्च शिक्षा निदेशक अमरजीत कुमार के साथ विभिन्न मांगों को लेकर बैठक हुई। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चितरंजन कालटा ने निदेशक से पीजीटी के भर्ती एवं पदोन्नति नियमों में संशोधन करते हुए पीजीटी को छठी से आठवीं कक्षाओं को न पढ़ाने का प्रस्ताव प्रदेश सरकार को भेजने की मांग की।
विज्ञापन
पीजीटी की अलग से वरिष्ठता सूची बनाने, पीजीटी का पदनाम सशर्त बदलने, ग्रेड पे 5400 तुरंत प्रभाव से नियुक्ति एवं पदोन्नति की तिथि से लागू करने, पीजीटी को तुरंत प्रभाव से प्रायोगिक भत्ता जारी करने, वेतन वृद्धि न रोकने और वरिष्ठ माध्यमिक पाठशालाओं में उप प्रधानाचार्य का पद सृजित करने की मांग की गई।
विज्ञापन
संघ के अध्यक्ष चितरंजन कालटा ने बताया कि निदेशक अमरजीत कुमार शर्मा ने सभी मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने का आश्वासन दिया है। इस अवसर पर संघ के महासचिव देशराज कटवाल, कोषाध्यक्ष रामलाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कर्म चंद ठाकुर, मनोज शर्मा, दिनेश कुमार, जीतराम, मोहन शर्मा, भुवनेश्वर ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, खेमराज मोहन, जीतराम ठाकुर, अजय वर्मा, सत्या कंवर, शीला देवी, सरस्वती नेगी, लीला आजाद, सुधा शर्मा, लाल सिंह ठाकुर, नारायण सिंह
विज्ञापन