{"_id":"63ea5758970cde97a004a126","slug":"the-police-went-to-catch-wood-smugglers-villagers-rescued-the-accused-two-arrested-in-kullu-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: लकड़ी तस्करों को पकड़ने गई पुलिस को घेरा, आरोपियों को छुड़ा ले गए ग्रामीण, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: लकड़ी तस्करों को पकड़ने गई पुलिस को घेरा, आरोपियों को छुड़ा ले गए ग्रामीण, दो गिरफ्तार
Tue, 14 Feb 2023 05:00 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 14 Feb 2023 05:00 AM IST
सार
प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी के निहारनी टनल के पास ग्रामीण पुलिस को घेरकर आरोपियों को छुड़ाकर ले गए। लोगों ने रात को जमकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन
गिरफ्तार(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी के निहारनी टनल के पास ग्रामीण पुलिस को घेरकर आरोपियों को छुड़ाकर ले गए। लोगों ने रात को जमकर हंगामा किया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। ग्रामीणों ने पुलिस के साथ धक्कामुक्की भी की। पुलिस ने तीन नामजद आरोपियों सहित कई लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रविवार रात को निहारनी टनल के पास एक जीप में तीन लोग कायल के स्पीलर लोड कर रहे थे। सैंज पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी जीप को भगाकर टनल के रास्ते से शैंशर की ओर निकल गए। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया।
विज्ञापन
वाहन को रोककर जीप के चालक से लकड़ी के कागजात मांगे तो चालक ने कागजात होने से इनकार किया। पुलिस ने जांच में जीप से अलग-अलग साइज के 31 कायल के स्लीपर बरामद किए। कुछ देर बार एक जीप, कार व बाइक में 15 से 20 और लोग मौके पहुंचे। इन लोगों ने पुलिस कर्मियों को चारों ओर से घेर लिया। इन लोगों ने पुलिस वालों को धमकी दी कि वह लकड़ी के साथ पुलिस कर्मियों को भी जला देंगे। इसके बाद इन्होंने लकड़ी के स्लीपरों को नाले में फेंक दिया। हंगामे के बीच लोगों से चारों ओर घिरे पुलिस कर्मियों के साथ धक्कामुक्की कर अभद्र भाषा कर आरोपियों को छुड़ाकर ले गए।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद करीब 200 से 250 महिलाएं और पुरुष मौके पर पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जान से मारने की धमकियां भी दी गईं। इन लोगों ने पुलिस कर्मियों को फिर घेर लिया और नाले में फेंके गए कायल के स्लीपरों को गायब कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद लोगों सहित कई लोगों के खिलाफ कई धाराओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन