फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The play depicts Himachal's culture and the saga of its heroes.

Shimla News: नाटक में दर्शाई हिमाचल की संस्कृति और वीरों की गाथा

Wed, 15 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The play depicts Himachal's culture and the saga of its heroes.
गेयटी में खतरनाक नाटक का हुआ मंचन
विज्ञापन

शौर्यगाथा आर्ट इंडस्ट्रीज़ की ओर से किया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में बुधवार को हिमाचल दिवस पर खतरनाक नामक नाटक का मंचन किया गया। इसमें हिमाचल की संस्कृति और वीरों की गौरवशाली विरासत को दर्शाया गया। शाम 4 बजे के बाद शुरू इस नाटक में शहरी विधायक हरीश जनारथा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शहरी कांग्रेस अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

शौर्य वीर सागर द्वारा लिखे और निर्देशन में प्रस्तुत यह नाटक हिमाचल प्रदेश के एक वीर कैप्टन एवं प्रसिद्ध डोगरा रेजिमेंट की सच्ची वीरता से प्रेरित है जिसने दर्शकों को भावनात्मक और प्रेरणादायक अनुभव प्रदान किया। नाटक के मंचन के बाद हिमाचल प्रदेश की पहली हिंदी वेब सीरीज छौरा का विशेष प्रमोशन और वर्ष 2004 में बनी हिमाचल की पहली हिंदी फीचर फिल्म आधार के ट्रेलर का प्रदर्शन किया गया। नाटक में भारतीय सैनिकों के साहस, समर्पण और बलिदान की प्रस्तुति को देखकर सभागार में मौजूद लाेग भावुक हो गए। मंच पर कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुतियों की दर्शकों ने तालियां बजाकर सराहना की।
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ संगीत विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण जरेट मुख्य रूप से मौजूद रहे। नाटक में लेफ्टिनेंट अख्तर की भूमिका रविंद्र कंवर, मीर की नीरज रघुवंशी , अब्दुल्ला की धीरज रघुवंशी, कैप्टन सिंह की आशुतोष शर्मा, कैप्टन शर्मा की ऋतु रघुवंशी, ब्रिगेडियर आयशा बेग की दिव्या, कर्नल दास की भास्कर गुप्ता, सिपाही की राम प्रसिद्ध यादव और कैप्टन राम रतन डोगरा की भूमिका शौर्य वीर सागर ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article