{"_id":"67d0474e0d21b832ce09bb22","slug":"the-pit-at-the-bus-station-was-filled-after-the-mayors-intervention-shimla-news-c-19-1-sml1007-500044-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: मेयर की दखल के बाद भरा बस अड्डे का गड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: मेयर की दखल के बाद भरा बस अड्डे का गड्ढा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के लोगों ने महापौर सुरेंद्र चौहान से लगाई थी गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला के सबसे व्यस्त पुराने बस अड्डे के प्रवेश द्वार पर पिछले करीब 6 माह से पड़ा गड्ढा आखिर भर गया। शहर के लोगों ने मेयर सुरेंद्र चौहान से बस स्टैंड के प्रवेश द्वार पर पड़े गड्ढे से निजात दिलाने की गुहार लगाई थी। गड्ढा इतना गहरा था कि बसों के इस पर से गुजरते हुए झटका लगने से सवारियां चोटिल हो रही थीं। निजी बस चालक परिचालक यूनियन ने भी बस अड्डे के इस गड्ढे को लेकर सवाल उठाए थे। मेयर सुरेंद्र चौहान ने एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक डाॅ. निपुण जिंदल से इस गड्ढे की समस्या को हल करने की बात की। प्रबंध निदेशक ने बस अड्डा प्रबंधन एवं विकास प्राधिकरण (बीएसएमडीए) के अधिशासी अभियंता को तुरंत समस्या हल करने के निर्देश दिए। जिसके बाद गड्ढा भर दिया गया है। हालांकि जिस स्थान पर यह गड्ढा है वहां पानी की लीकेज के कारण बार बार यह समस्या पेश आती है। मेयर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जाएंगे। (..फोटो सहित)