{"_id":"644d046bb21769de110f40d9","slug":"the-person-who-went-to-bring-wood-in-the-forest-died-after-falling-into-the-ditch-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: जंगल में लकड़ी लाने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: जंगल में लकड़ी लाने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत
Sat, 29 Apr 2023 05:21 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 29 Apr 2023 05:21 PM IST
सार
रोमी राम शुक्रवार शाम के समय अपने घर के साथ लगते जंगल में लकड़ी लाने के लिए गया था। यहां पांव फिसलने की वजह से वह खाई में गिर गया जिससे उसे गंभीर चोट लगी।
विज्ञापन
व्यक्ति की मौत(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जंगल में लकड़ी इकट्ठा करने गए व्यक्ति की खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान रोमी राम पुत्र धोलू राम निवासी गांव पथवाल डाकघर चांजू के रूप में हुई। रोमी राम शुक्रवार शाम के समय अपने घर के साथ लगते जंगल में लकड़ी लाने के लिए गया था। यहां पांव फिसलने की वजह से वह खाई में गिर गया जिससे उसे गंभीर चोट लगी। देर शाम को वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में निकल पड़े।
विज्ञापन
जंगल में परिजनों को खाई में उसका शव बरामद हुआ। इसकी सूचना परिजनों ने पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने इसकी सूचना नकरोड़ पुलिस चौकी में दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। इसके उपरांत शव का सिविल अस्पताल तीसा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन