फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The people of Vikasnagar will get the gift of a five-storey parking lot.

Shimla News: विकासनगर के लोगों को मिलेगी पांच मंजिला पार्किंग की सौगात

Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The people of Vikasnagar will get the gift of a five-storey parking lot.
स्मार्ट सिटी मिशन के तहत बन रही पार्किंग और सामुदायिक भवन, महापौर सुरेंद्र चौहान ने निरीक्षण के दौरान दिसंबर तक काम पूरा करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

नए साल से पहले तैयार हो जाएंगे 12 करोड़ से दोनों प्रोजेक्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के विकासनगर में रहने वाले हजारों लोगों को पार्किंग की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। स्मार्ट सिटी मिशन के तहत यहां करीब 12 करोड़ रुपये की लागत से पांच मंजिला पार्किंग और सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा है। नगर निगम ने दिसंबर के पहले सप्ताह तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन


नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने शुक्रवार को निर्माणाधीन पार्किंग का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करने के निर्देश दिए। परियोजना का काम अंतिम चरण में है। इसके पूरा होने से विकासनगर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पार्किंग के साथ सामुदायिक भवन की सुविधा भी मिलेगी। कसुम्पटी और विकासनगर क्षेत्र में पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय लोग मजबूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग और संपर्क सड़कों के किनारे वाहन खड़े करते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ ही आपात स्थिति में दमकल वाहनों की आवाजाही में भी बाधा आती है। नई पार्किंग बनने से सड़क किनारे खड़े वाहनों का दबाव कम होने और दमकल वाहनों की आवाजाही सुगम होने की उम्मीद है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि शुरुआत में यहां केवल पार्किंग बनाने की योजना थी। हालांकि स्थानीय लोगों की मांग को देखते हुए परियोजना में सामुदायिक भवन को भी शामिल किया गया। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और दिसंबर के पहले सप्ताह तक इसे पूरा करने का लक्ष्य रखा है। नए साल से पहले लोगों को पार्किंग और सामुदायिक भवन की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी। निरीक्षण के दौरान स्थानीय पार्षद रचना भारद्वाज भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पार्किंग में खड़े हो सकेंगे करीब 300 वाहन
पांच मंजिला पार्किंग में करीब 300 वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इसकी खास बात यह है कि पार्किंग के सबसे ऊपरी तल पर सामुदायिक भवन भी बनाया गया है। यहां कमरे और लोगों के ठहरने की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है। इससे स्थानीय लोगों को सामाजिक और सामुदायिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी जगह मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article