फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The path to Chamiyana Hospital is not easy, patients are reaching there by wandering.

Shimla News: चमियाना अस्पताल की राह आसान नहीं, भटकते हुए पहुंच रहे हैं मरीज

Mon, 24 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The path to Chamiyana Hospital is not easy, patients are reaching there by wandering.
आईएसबीटी से अस्पताल तक सीधी बस न होने से पहले पंथाघाटी तक जाते हैं मरीज, फिर आगे बसें बदल-बदलकर जाना पड़ता है अस्पताल
विज्ञापन

टैक्सियों में ले जाना पड़ते हैं गंभीर मरीज
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल चमियाना आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ स्टाफ की राह आसान नहीं है। रोज भीड़ वाली बसों और निजी वाहनों से ही मरीजों तथा उनके तीमारदारों को अस्पताल आना पड़ता है। लोगों ने परिवहन निगम से आईएसबीटी से चमियाना अस्पताल तक सीधी बस और ट्रेंपो ट्रैवलर चलाने की मांग की है।

लोअर हिमाचल और जिला सोलन की ओर से अस्पताल आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए आईएसबीटी से सीधी बस सेवा नहीं है। इससे उन्हें संजौली होकर ही कई बसें बदल कर अस्पताल पहुंचना पड़ता है। पंथाघाटी के बाद चमियाना की ओर बहुत कम बसें जाती हैं, जो जाती हैं, उनमें भीड़ अधिक होती है, जिससे लोगों की समस्या और बढ़ जाती है। चमियाना अस्पताल फैकल्टी एसोसिएशन ने लोगों की इस रोज की समस्या को हल करने के लिए परिवहन निगम के प्रबंधन निदेशक को पत्र लिखकर मांग उठाई है। प्रबंध निदेशक को सौंपे मांगपत्र में संघ के अध्यक्ष डाॅ. संजीव असोत्रा और सचिव डाॅ. यशवंत वर्मा ने पंथाघाटी तथा आईएसबीटी से सीधी शटल बस सेवा या टेंपो ट्रैवलर अस्पताल तक चलाने का आग्रह किया है। मुख्य शहर और पंथाघाटी, टुटीकंडी, नाभा फागली तथा निचले हिमाचल से उपचार करवाने आने वाले मरीजों को पंथाघाटी तक बसें मिल जाती हैं, लेकिन इससे आगे परिवहन निगम की कोई सेवा नहीं है। ऐसे में लोगों को संजौली-ढली होकर भट्ठाकुफर और वहां से चमियाना तक जाना पड़ता है।
विज्ञापन

पंथाघाटी से टैक्सी लेने पर एक से डेढ़ हजार रुपये तक खर्च करना पड़ता है। डाॅ. यशवंत वर्मा ने कहा कि चमियाना अस्पताल से उपचार करवाकर लौटने वाले प्रदेशभर से आए मरीजों और उनके तीमारदारों को आईएसबीटी के लिए अस्पताल से सीधी सेवा नहीं मिलती। इससे उनकी गांवों जाने वाली बसें बसें छूट जाती हैं। लोगों को एक रात शिमला में ठहरने पर खर्च करना पड़ रहा है। उन्होंने पंथाघाटी से चमियाना के लिए सीधी शटल बस सेवा सुबह आठ से शाम छह बजे तक चलाने की है। मांगपत्र में सुबह साढ़े सात बजे पहली बस आईएसबीटी से चमियाना के लिए चलाने की मांग की है। इसके बाद 4:20 बजे चमियाना अस्पताल से वापसी के लिए बस चलाने का आग्रह किया है। इसके बाद रात 8:15 बजे चमियाना से पंथाघाटी होते हुए पुराना बस अड्डे के लिए बस चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन





स्टाफ के लिए चलाएं चार बसें, क्रेच भी खोलें
चमियाना फैकल्टी एसोसिएशन ने सरकार और स्वास्थ्य विभाग से चमियाना में सेवारत छह सौ कर्मचारियों और 40 फैकल्टी मेंबर के लिए स्टाफ की बसों की संख्या दो से बढ़ाकर चार करने का आग्रह किया है। इसके अलावा वर्किंग वुमन कर्मचारियों को क्रेच की सुविधा उपलब्ध करवाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article