फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The pace of the apple season in the district is slow, the supply in the markets is now halved.

Shimla News: जिले में सेब सीजन की रफ्तार धीमी मंडियों में अब आधी रह गई आपूर्ति

Sat, 26 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The pace of the apple season in the district is slow, the supply in the markets is now halved.
बीते सप्ताह तक मंडियों में पहुंच रही थी 80 हजार से एक लाख पेटियां, अब घटकर रह गईं हैं 45 हजार
विज्ञापन

बीते वर्ष के मुकाबले अभी तक 57 लाख पेटियां कम पहुंची
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) शिमला-किन्नौर में सेब सीजन की रफ्तार धीमी हो गई है। शिमला-किन्नौर की मंडियों में सेब की आपूर्ति आधी रह गई है।
मंडियों में अब रोजाना करीब 45 हजार पेटियां पहुंच रही हैं। बीते सप्ताह तक मंडियों में करीब 80 हजार से एक लाख पेटियां प्रतिदिन पहुंच रही थी। इसके साथ ही बाहरी राज्यों में हिमाचली सेब की मांग भी कम हो गई है। मांग कम होने के कारण दामों में भी गिरावट आई है। मंडियों में सेब 2,600 रुपये प्रति पेटी तक बिक रहा है। एपीएमसी के अनुसार शिमला-किन्नौर में करीब नौ मंडियों में सेब का कारोबार हो रहा है। इनमें आठ मंडियां शिमला और एक किन्नौर जिले में है। किन्नौर जिले की टापरी मंडी में सेब सीजन अभी रफ्तार से चल रहा है।
विज्ञापन


वहीं अन्य मंडियों में सीजन की रफ्तार धीमी हो गई है। अब मंडियों में रोजाना करीब 45 हजार पेटियां आ रही हैं। वहीं अगस्त और सितंबर की शुरुआत में रोजाना 80 हजार से एक लाख पेटियां मंडियां में पहुंच रही थी। एपीएमसी के अनुसार बीते वर्ष 26 सितंबर तक एपीएमसी शिमला-किन्नौर की मंडियों में करीब 1,32,23,843 पेटियां पहुंच चुकी थी। वहीं इस वर्ष 26 सितंबर तक 74,69,044 पेटियां ही मंडियों में पहुंची हैं। यानी पिछले सीजन के मुकाबले इस बार 57,54,799 पेटियां कम पहुंची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एपीएमसी के अनुसार जिले के ज्यादातर हिस्सों में सेब सीजन अंतिम चरण में पहुंच गया है। आने वाले दिनों में सेब की आपूर्ति में और गिरावट देखने को मिलेगी। मंडियों में रॉयल सेब का फुल बॉक्स 2,600 रुपये और गोल्डन का हाफ बॉक्स 800 रुपये में बिक रहा है। दाम भी बीते दिनों के मुकाबले करीब 500 रुपये प्रति बॉक्स कम हुए हैं। बीते सप्ताह रॉयल सेब 3,000 से 3,200 रुपये प्रति बॉक्स तक बिक रहा था।



अंतिम चरण में पहुंचा सेब सीजन
राजधानी की भट्ठाकुफर फल मंडी आढ़ती एसोसिएशन के सचिव बिट्टू वर्मा ने बताया कि जिले में सेब सीजन अंतिम चरण में पहुंच गया है। मंडियों में आवक घट गई है। भट्ठाकुफर मंडी में 8 से 10 हजार बॉक्स (पेटियां) आ रहे हैं। वहीं बाहरी राज्यों की मंडियों में कश्मीर का सेब सीजन पीक पर है। कश्मीर से भारी मात्रा में सेब मंडियों में पहुंच रहा है। इसके कारण दामों में गिरावट आ रही है। मंडियों में अभी भी सेब 2,600 रुपये प्रति बॉक्स तक बिक रहा है।


कोट
एपीएमसी के सचिव रविंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि सेब सीजन की रफ्तार धीमी हो गई है। मंडियों में अब सेब की आवक प्रतिदिन करीब 45 हजार बॉक्स रह गई है। यह बीते दिनों के मुकाबले करीब आधी है। मंडियों में शनिवार तक करीब 74,69,044 पेटियां पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article