{"_id":"678226f93ae29a5afe034f43","slug":"the-number-of-voters-between-18-and-19-years-of-age-in-the-state-increased-to-1-69-percent-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: प्रदेश में 1.69 प्रतिशत हुई 18 से 19 साल के वोटरों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: प्रदेश में 1.69 प्रतिशत हुई 18 से 19 साल के वोटरों की संख्या
Sat, 11 Jan 2025 01:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 11 Jan 2025 01:38 PM IST
सार
प्रदेश में 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं की 1.69 फीसदी पहुंच गई है। पिछली तिमाही में 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के 33609 युवा वोटर मतदाता सूचियों में जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
मतदाता(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या कुल मतदाताओं की 1.69 फीसदी पहुंच गई है। पिछली तिमाही में 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के 33609 युवा वोटर मतदाता सूचियों में जोड़े गए हैं। पहली बार महिला वोटरों की संख्या भी 28 लाख के पास पहुंच गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में पहले 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के वोटर की संख्या कुल मतदाताओं की संख्या की 1.27 फीसदी थी। मतदाता सूचियों में नए वोटरों का पंजीकरण बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग द्वारा युवाओं को मतदाता सूची में शिामिल करने के लिए विशेष अभियान के तहत प्रदेश के 407 सरकारी निजी महाविद्यालयों और आईटीआई संस्थानों में विशेष सहायता बूथ स्थापित किए, जिनमें 13 और 26 नवंबर को 18 और 19 आयु वर्ग के मतदाताओं के पंजीकरण के लिए फार्म-6 भरवाए गए।
विज्ञापन
बूथ लेबल अधिकारियों को युवा वोटर की सहायता करने के निर्देश दिए गए। इतना ही नहीं एसएमएस कैंपेन के माध्यम से शिक्षण संस्थानों से इस आयु वर्ग के छात्रों के मोबाइल नंबरों की जानकारी प्राप्त कर मैसेज भेज कर युवाओं से मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने की अपील की गई।
विज्ञापन
प्रदेश में पहली बार 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के पंजीकृत वोटरों की संख्या कुल वोटरों की 1.67 फीसदी पहुंच गई है। महिला मतदाताओं का आंकड़ा भी 28 लाख के पार हो गया है। 18 और 19 वर्ष आयु वर्ग के वोटरों का पंजीकरण करने के लिए एसएमएस कैंपन सहित अन्य प्रयास किए गए हैं। - नंदिता गुप्ता, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश