फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The new species of vulture found in the Dhauladhar range of himachal

धौलाधार रेंज में मिली गिद्ध की नई प्रजाति, पहली बार मोनाल भी दिखा

Wed, 03 Apr 2019 05:46 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 03 Apr 2019 05:46 PM IST
विज्ञापन
The new species of vulture found in the Dhauladhar range of himachal

बर्फ से लकदक धौलाधार के पहाड़ों में वन्य जीव विशेषज्ञों को गिद्ध की एक नई प्रजाति मिली है। सर्वे टीम ने पहली बार रेड हेडिड गिद्ध को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में देखा। हिमाचल का राज्य पक्षी रहा मोनाल भी यहां पाया गया।

विज्ञापन


यही नहीं, मकड़ी की सात नई प्रजातियां भी धौलाधार रेंज में पहली बार मिली हैं। वन्य जीव विभाग के इस सर्वे में हिमाचल समेत 8 राज्यों के विशेषज्ञ शामिल रहे। नई प्रजातियों के मिलने को पर्यावरण की दृष्टि से अच्छा संकेत माना जा रहा है। विभाग अब इनके संरक्षण की योजना बनाने की तैयारी में है। 
विज्ञापन


हिमाचल में अमूमन गिद्ध की ग्रीफन प्रजाति पाई जाती है। तीन जिलों में गिद्ध विलुप्त होने की कगार पर हैं। इस साल के कांगड़ा की धौलाधार रेंज में किए सर्वे से विशेषज्ञों को एक नई उम्मीद जगी है। प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी वाइल्ड लाइफ सेंक्चुरी में वनस्पति और पक्षियों पर सर्वे किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऊंचे क्षेत्रों में रहता है मोनाल

The new species of vulture found in the Dhauladhar range of himachal
मोनाल - फोटो : अमर उजाला

10 दिन तक चले इस सर्वे में वन्य जीवों की 60 प्रजातियां दिखी हैं। सर्वे टीम में शामिल रहे वन्य जीव विभाग मंडल हमीरपुर के डीएफओ कृष्ण कुमार ने बताया कि धौलाधार क्षेत्र के सर्वे में मोनाल और गिद्ध की रेड हेडिड प्रजाति को देखा गया है। यह अच्छा संकेत है। सर्वे में आठ राज्यों के 17 विशेषज्ञों सहित 35 लोग शामिल रहे।

मोनाल वर्तमान में उत्तराखंड का राज्य पक्षी है, जबकि नेपाल का राष्ट्रीय पक्षी है। मोनाल अधिकतर ऊंचे क्षेत्रों में पाया जाता है। धौलाधार रेंज में लोगों की चहल पहल कम होना भी एक कारण है। यहां वन्य जीव सुरक्षित महसूस करते हैं। सर्वे के दौरान टीम को गुराल, बंदर, लंगूर, लोमड़ी और तेंदुए के पैरों के निशान भी मिले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed