{"_id":"6936d5c24ae2b7d2b102d6db","slug":"the-muslim-sides-claim-is-a-pack-of-lies-vijay-shimla-news-c-19-sml1002-644252-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुस्लिम पक्ष का दावा है\nझूठ का पुलिंदा : विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुस्लिम पक्ष का दावा है झूठ का पुलिंदा : विजय
विज्ञापन
संजौली मस्जिद को वैध बताने पर साधा निशाना
बोले, अलग-अलग न्यायालयों में हार चुका है मुस्लिम पक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिंदू संघर्ष समिति के प्रवक्ता विजय शर्मा ने संजौली मस्जिद को लेकर मुस्लिम पक्ष की ओर से की गई प्रेसवार्ता को झूठ का पुलिंदा और सरकार की लिखी हुई सि्क्रप्टि बताया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम पक्ष का यह दावा कि यह भवन अवैध नहीं है, पूरी तरह गलत है। चार अलग-अलग न्यायालयों में मुस्लिम पक्ष यह मामला हार चुका है और किसी भी न्यायालय ने उनकी दलील को स्वीकार नहीं किया है। मुस्लिम पक्ष का यह कहना कि 115 वर्षों से यहां मस्जिद है, इसे भी उन्होंने झूठी कहानी बताया। उन्होंने कहा कि यदि इतने वर्षों का हवाला देकर अवैध भवन को वैध करने की कोशिश की जा रही है, तो क्या इतने वर्षों में अवैध रूप से काटे गए सेब-नाशपाती के पेड़ों और अन्य अवैध निर्माणों को भी वैध मान लिया जाए? यह तर्क पूरी तरह गैर-कानूनी और अस्वीकार्य है।
विजय शर्मा ने कहा कि नगर निगम अधिनियम के अनुसार नक्शा तभी पास हो सकता है, जब भूमि का स्वामित्व स्पष्ट और वैध हो। ऐसे में मुस्लिम पक्ष का यह कहना कि वह नीचे की दो मंजिलें नक्शा पास करवाने के लिए पेश करेंगे। यह सरकार और मुस्लिम पक्ष की पहले से रची गई साजिश का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्लिम पक्ष की प्रेस कॉन्फ्रेंस पूरी तरह से सरकार की तैयार की गई स्क्रिप्ट पर आधारित है। स