{"_id":"698f37401060feda6106cce3","slug":"the-municipal-corporation-should-get-the-footpath-of-baluganj-gurudwara-repaired-shimla-news-c-19-sml1002-677257-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: बालूगंज गुरुद्वारे के पैदल रास्ते \nकी मरम्मत करवाए नगर निगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: बालूगंज गुरुद्वारे के पैदल रास्ते की मरम्मत करवाए नगर निगम
विज्ञापन
श्री गुरु सिंह सभा का एमसी से आग्रह
लिफ्ट की सुविधा मुहैया करवाने की भी उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। श्री गुरु सिंह सभा बालूगंज के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आयुक्त को दो ज्ञापन सौंपे। इनमें उन्होंने आयुक्त से पहले ज्ञापन में बालूगंज को शिमला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले पैदल मार्ग की जर्जर स्थिति को सुधारने की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मार्ग लगभग तीन सालों से खराब स्थिति में है।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन रोजाना बड़ी संख्या में यात्री, धिंगरा एस्टेट के निवासी और गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालु आवाजाही करते हैं। इस रास्ते पर कई वरिष्ठ नागरिक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल ने आग्रह किया कि इस मार्ग पर पेवर्स ब्लॉक लगाए जाएं यह तारकोल की तुलना में अधिक किफायती, टिकाऊ और आसानी से मरम्मत योग्य हैं। इस पर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र मार्ग की मरम्मत की जाए। इसके अलावा मंडल ने दूसरे ज्ञापन में मांग रखी कि क्षेत्र के लोगों और श्रद्धालुओं को लिफ्ट सुविधा दी जाए। लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र में एंबुलेंस सेवा उपलब्ध नहीं है। इस संबंध में श्री गुरु सिंह सभा ने नगर निगम के साथ सहयोग करने और आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। आयुक्त ने इस प्रस्ताव पर विचार करने का आश्वासन दिया। इस मौके गुरुद्वारा बोर्ड के चेयरमैन राजिंदर सिंह और सभा के अध्यक्ष गुरसागर सिंह सहित बालूगंज वार्ड के पार्षद दलीप थापा तथा अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।