फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Municipal Corporation should also bear the expenses of the girl injured in the dog attack.

Shimla News: कुत्ते के हमले में घायल बच्ची का खर्च भी उठाए नगर निगम

Mon, 28 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation should also bear the expenses of the girl injured in the dog attack.
नागरिक सभा का नगर निगम से आग्रह
विज्ञापन

निगम के हाउस में प्रस्ताव पारित करने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कुत्ते के हमले में घायल बच्ची के उपचार में हो रहे खर्च को लेकर शिमला नागरिक सभा ने फिर नगर निगम को चेताया है। सभा ने नगर निगम से बच्ची के उपचार का खर्च उठाने की मांग की है। साथ ही दो लाख रुपये मुआवजा जल्द जारी करने की मांग की है।

सभा का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त भुवन शर्मा से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन सौंपकर मांग की कि बच्ची के उपचार का खर्च जल्द नगर निगम उठाए। साथ ही दो लाख रुपये की मुआवजा राशि भी जारी की जाए। सभा ने कहा कि नगर निगम की लापरवाही के कारण बच्ची को कुत्तों के हमले का शिकार होना पड़ा है। बच्ची को जब आईजीएमसी में भर्ती किया था तब से नागरिक सभा मांग कर रही है कि उसके उपचार का खर्च नगर निगम को उठाना चाहिए। हालांकि अब तक निगम की ओर से इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया है। इससे परिवार पर आर्थिक बोझ भी बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


शिमला नागरिक सभा ने मांग की कि 29 सितंबर को होने वाली नगर निगम की आमसभा की बैठक में इस मुद्दे को एजेंडे में शामिल किया जाए। साथ ही शहर में आक्रामक और खतरनाक कुत्तों को पकड़ने की भी मांग की गई। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष जगमोहन ठाकुर, सचिव विवेक कश्यप, कोषाध्यक्ष सुनील वशिष्ठ, प्रो. राजेंद्र चौहान, तिलकराज, घायल बच्ची के चाचा अमित और बुआ रजनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article