फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Municipal Corporation has the records of births and deaths of the British.

Shimla News: नगर निगम के पास सुरक्षित है अंग्रेजों का जन्म-मृत्य का रिकॉर्ड

Fri, 07 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation has the records of births and deaths of the British.
एमसी के पास है राज करके चले गए अंग्रेजों की जन्मकुंडली
विज्ञापन

इंग्लैंड से आए दंपत्ती ने हासिल किए 1920 और 1928 में शिमला में पैदा हुए परिजनों के प्रमाण पत्र
इंग्लैंड से घूमने आए हैं जार्ज लुक और जार्ज मैथ्यू
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। ब्रिटिश हुकूमत में ग्रीष्मकालीन राजधानी रही शिमला कई ऐतिहासिक पहलुओं को समेटे हुए। नगर निगम शिमला के पास सैकड़ों साल पुराना रिकॉर्ड है। इंग्लैंड से लोग अभी तक नगर निगम के पास यह रिकॉर्ड हासिल करने आते रहते हैं।

इंग्लैंड के हर्टफोर्डशायर शहर से आए एक दंपत्ती ने शुक्रवार को नगर निगम शिमला की स्वास्थ्य शाखा से अपने परिचितों के जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त किए। जानकारी के अनुसार इंग्लैंड के निवासी जार्ज लुक और जार्ज मैथ्यू इंग्राम लुक शिमला घूमने आए हैं। इसके बाद उन्हें पता चला कि उनके करीबी परिचितों का जन्म शिमला में हुआ है। ऐसे में दोनों नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा पहुंचे और बर्थ सर्टिफिकेट जारी करने के लिए आवेदन दिया। जार्ज लुक ने बताया कि उनके परिचित इयान कॉलिन स्टुअर्ट नारमंड का जन्म 18 फरवरी 1928 को शिमला में हुआ था। वहीं जार्ज मैथ्यू इंग्राम लाक ने बताया कि उनकी परिचित मैरी एवीलिन का जन्म 6 मई 1920 को हुआ था। नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा ने दस्तावेजों के पुराने अभिलेखों में इसकी खोजबीन की। इसके बाद दोनों के जन्म प्रमाण पत्र जारी किए गए। नगर निगम के हेल्थ ऑफिसर डॉ. चेतन चौहान ने बताया कि इंग्लैंड से आए दंपत्ती को उनके परिचितों के जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध करवा दिए हैं। नगर निगम के पास ब्रिटिश काल से संबंधित कई ऐतिहासिक अभिलेख सुरक्षित हैं, जिनकी मदद से विदेशी नागरिक अपने पूर्वजों या परिचितों से जुड़ी जानकारियां प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन



1870 तक का रिकाॅर्ड हैं एमसी के पास
नगर निगम के पास ब्रिटिश शासनकाल से लेकर साल 2015 तक का जन्म और मृत्यु का रिकॉर्ड है। इनमें 1870 से 1947 तक शिमला में रहे अंग्रेजों का रिकॉर्ड भी शामिल है। अमेरिका और इंग्लैंड से सैकड़ों लोग याद के तौर पर अपने पूर्वजों के जन्म तथा मृत्यु के प्रमाण पत्र लेने शिमला आते हैं। ऐसे में नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा के कर्मचारी तुरंत प्रमाण पत्र जारी कर इन लोगों की मदद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article