फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Municipal Corporation along with the police force removed illegal encroachment from Mall Road.

Shimla News: पुलिस बल के साथ नगर निगम ने मालरोड से हटाया अवैध अतिक्रमण

Thu, 13 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation along with the police force removed illegal encroachment from Mall Road.
शाम साढ़े पांच बजे निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री के नेतृत्व में सीटीओ से छेड़ा अभियान, कई दुकानदारों का सामान किया जब्त
विज्ञापन

दोबारा अतिक्रमण किया तो दुकान होगी सील, लाइसेंस रद्द
कारोबारियों ने निकास नालियों पर सजा रखा था सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। नगर निगम की टीम वीरवार को पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने मालरोड पहुंची। टीम ने इस दौरान कपड़े, जूते और आभूषणों की दुकानों के बाहर किए अवैध अतिक्रमण को हटाया। कुछ दुकानदारों ने निकास नालियों पर सामान सजा रखा था।
वहीं जिन अतिक्रमणकारियों को पहले भी चेतावनी दी थी उनके द्वारा नियमों की अवहेलना करने पर सामान जब्त किया गया। कारोबारियों को नगर निगम ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर यह अतिक्रमण शुक्रवार को हुआ तो अब नगर निगम दुकानों को सील कर लाइसेंस भी रद्द कर देगा। राजधानी के मालरोड पर बुधवार को अतिक्रमण हटाने गई नगर निगम टीम के साथ हुई हाथापाई के बाद अब नगर निगम के अधिकारी हरकत में आ गए हैं। नगर निगम आयुक्त भूपेंद्र अत्री, सह आयुक्त डॉ. भुवन शर्मा ने वीरवार को शाम साढ़े पांच बजे के करीब सीटीओ से अवैध अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया। पुलिस की मौजूदगी में कारोबारी सहने नजर आए।
विज्ञापन

निगम के अधिकारी और कर्मचारियों की चेतावनी को सुनने के बाद कारोबारी भागकर दुकानों के बाहर आए तथा बाहर लगी नकली डम्मी, कपड़े, जनरेटर, कुर्सियां और टोपियां उठाकर दुकानों के अंदर रखने लगे। एकाएक इस कार्रवाई को देखने के बाद कई कारोबारी अधिकारियों के आगे पीछे चक्कर काटते नजर आए। कई तो हाथ जोड़कर निगम के नियमों की अनुपालना करने की बात कहते रहे। दूसरी ओर लिफ्ट के पास दुकानदारों ने दुकानों से बाहर कपड़े टांग रखे थे, इस पर अधिकारियों ने पैमाइश करवाने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीएचओ डॉ. चेतन चौहान और निरीक्षक रमेश ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



रात को बुलाया मेडिकल करवाने
कारोबारियों से मालरोड पर हाथापाई करने वाले कर्मी को रात को मेडिकल करने के लिए बुलाया गया। वीरवार को जब इस बात की भनक अन्य कर्मचारियों को मिली तो वह सकते में आ गए। कर्मियों में चर्चा थी कि उक्त कर्मी जिसका वीडियो वायरल हो रहा है, वह इस तरह की हरकत नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि कारोबारियों के दबाव में उसका मेडिकल करवाया गया। कारोबारियों ने कर्मचारी पर शराब पीकर कार्रवाई करने के आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article