{"_id":"6adf428cae3e7db9ea04ea51","slug":"the-mp-gave-10-lakh-rupees-for-the-development-of-darbhog-panchayat-shimla-news-c-19-sml1002-810350-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दरभोग पंचायत के विकास के \nलिए सांसद ने दिए 10 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दरभोग पंचायत के विकास के लिए सांसद ने दिए 10 लाख
विज्ञापन
बीशू मेले में सिकंदर कुमार ने की शिरकत
मेला कमेटी को एक लाख रुपये देने का एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
जुन्गा (शिमला)। जुन्गा के पास दरभोग में आयोजित पारंपरिक बीशू मेले में राज्यसभा सांसद सिकंदर कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने दरभोग पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की।
सांसद ने मेला कमेटी को एक लाख रुपये, बतियूड़ा और खशदार के ठोडा दलों को भी एक-एक लाख रुपये देने का एलान किया। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन और कसुम्पटी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राहुल ठाकुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांसद सिकंदर कुमार ने कहा कि ठोडा प्रदेश की प्राचीन पारंपरिक खेल विधाओं में शामिल है। इसका संबंध प्रदेश की लोकसंस्कृति, वीरता और पारंपरिक युद्धकला से रहा है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की मांग पर तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आईटीआई खोलने की दिशा में सहयोग का आश्वासन भी दिया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत क्षेत्र की चार सड़कों को स्वीकृति दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही।
जिला परिषद सदस्य खुश विक्रम सेन ने दरभोग पंचायत में विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा पर सांसद का आभार व्यक्त किया। पशु अस्पताल, आयुर्वेदिक डिस्पेंसरी खोलने, शिलोनबाग पंचायत भवन बनाने तथा सड़क निर्माण के लिए सरकार से बात करेंगे। कार्यक्रम में मोहित ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजिंदर चौहान, मंडल महामंत्री रमेश वर्मा, स्थानीय प्रधान कमल, विनोद, ठोडा दल छिब्ब्र के प्रधान सूरत सिंह, महासचिव दलीप सिंह और अध्यक्ष दुर्गा सिंह सहित सोनू भंडारी मौजूद रहे।