फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The model made by the students of Sarog came first.

Shimla News: सरोग की छात्राओं का बनाया मॉडल रहा प्रथम

Fri, 08 May 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The model made by the students of Sarog came first.
शिमला। एससीईआरटी सोलन में हुई 53वीं राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोग के विद्यार्थियों का बनाया मॉडल प्रथम रहा। प्रधानाचार्य सारिका आहूजा ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में सभी जिलों से चयनित मॉडल स्कूलों ने हिस्सा लिया। इसमें सरोग स्कूल की छात्राओं ने भी अपना मॉडल प्रदर्शित किया था। विद्यालय की छात्राएं रिधिमा और अदिति ने मशरूम ऑफ सरोग पर मॉडल बनाया था। दोनों छात्राओं ने इस मॉडल में स्थानीय स्तर पर मशरूम उत्पादन और उसके सतत कृषि में योगदान को दर्शाया था। स्कूल की दो छात्राएं दिव्या और सोनाक्षी ने अल्टरनेटिव टू प्लास्टिक विषय पर मॉडल प्रस्तुत कर प्लास्टिक के विकल्पों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अब जीएसएसएस सरोग का यह मॉडल राष्ट्रीय स्तर पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रदर्शनी में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article