फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The meeting of the proposed Congress Screening Committee on September 15 was postponed

CSC Meeting: 15 सितंबर को प्रस्तावित कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक टली

Tue, 13 Sep 2022 10:30 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 13 Sep 2022 10:30 AM IST
सार

 प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अस्वस्थता के चलते बैठक को टाला गया है। बैठक की आगामी तारीख अभी तय नहीं हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी ने आवेदकों के पैनल पर विचार करना है।

विज्ञापन
The meeting of the proposed Congress Screening Committee on September 15 was postponed
कांग्रेस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के चयन का दूसरा चरण पूरा करने के लिए 15 सितंबर को नई दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक फिलहाल टल गई है। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की अस्वस्थता के चलते बैठक को टाला गया है। बैठक की आगामी तारीख अभी तय नहीं हुई है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता वाली नौ सदस्यीय स्क्रीनिंग कमेटी ने आवेदकों के पैनल पर विचार करना है। इसके बाद केंद्रीय चुनाव कमेटी को दावेदारों के नाम भेजे जाने हैं। प्रदेश के 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मिले 1,347 आवेदनों पर विस्तृत चर्चा करने के बाद राज्य चुनाव कमेटी ने विधानसभा क्षेत्र वार पैनल तैयार कर दिए गए हैं। करीब 35 सीटों के लिए सिंगल नाम तय हुए हैं।

विज्ञापन


अब पूर्व केंद्रीय मंत्री दीपादास मुंशी की अध्यक्षता वाली स्क्रीनिंग कमेटी में इन पैनल पर विचार किया जाएगा। स्क्रीनिंग कमेटी में उमंग सिंघार और धीरज गुर्जर को सदस्य नियुक्त किया गया है। यह दोनों सदस्य प्रदेश का दौर कर लौट चुके हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू सहित सह प्रभारी संजय दत्त, तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू और गुरकीरत सिंह कोटली कमेटी के सदस्य हैं। स्क्रीनिंग कमेटी टिकटों के आवेदनों पर विचार करने के बाद कुछ नाम केंद्रीय चुनाव कमेटी के पास भेजेगी। केंद्रीय कमेटी उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed