{"_id":"61c36d4b834eeb017418912b","slug":"the-mc-swpeer-stop-strik-shimla-city-news-sml394340075","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मचारियों ने टाली हड़ताल, अब मंत्री से मिलेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मचारियों ने टाली हड़ताल, अब मंत्री से मिलेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनियन ने 24 दिसंबर से दी थी हड़ताल की धमकी
मेयर के साथ हुई बैठक में टली हड़ताल
सफाई के खाली पद सैहब सोसायटी से भरने की है मांग
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में 24 दिसंबर से सफाई व्यवस्था ठप कर हड़ताल पर जाने की चेतावनी देने वाले नगर निगम के सफाई और सैहब सोसायटी के कर्मचारियों ने फिलहाल हड़ताल टाल दी है। नगर निगम प्रशासन के साथ बुधवार को हुई बैठक के बाद दोनों यूनियनों ने यह फैसला लिया।
सफाई और सैहब कर्मचारियों ने खाली पड़े सफाई कर्मचारियों के पद सैहब सोसायटी से भरने की मांग की थी। इनका कहना है कि निगम ठेके से कर्मचारियों को रख रहा है। इससे इन कर्मियों का शोषण हो रहा है। कर्मचारियों की चेतावनी के बाद बुधवार को मेयर सत्या कौंडल ने दोनों यूनियनों की बैठक बुलाई। इनकी मांगें सुनी गई। मेयर सत्या कौंडल ने कहा कि निगम सदन ने पहले ही यह प्रस्ताव पारित कर दिया है। इस मामले पर सरकार स्तर पर ही कोई फैसला लिया जा सकता है। कर्मचारी यूनियनों ने मांग रखी कि इस मामले पर उनकी शहरी विकास मंत्री सुरेेश भारद्वाज के साथ बैठक करवाई जाए। मेयर इसके लिए तैयार हो गईं। कहा कि जनवरी के पहले हफ्ते में ही मंत्री के साथ बैठक करवा दी जाएगी।
नगर निगम ने मंत्री के
पाले में डाला मामला
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि मंत्री के साथ होने वाली बैठक अहम होगी। यदि यहां बात नहीं बनी तो हड़ताल की जाएगी। निगम की परेशानी भी कम हुई है। सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नागेश वाल्मीकि ने कहा कि मंत्री के साथ होने वाली बैठक तक यह हड़ताल टाल दी गई है। यदि मंत्री के साथ होने वाली बैठक में बात नहीं बनती है तो कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे।