{"_id":"610d2a0e8ebc3ec37e1bbbde","slug":"the-matter-of-installing-red-flashers-in-govt-vehicles-will-be-investigated-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिमला: सरकारी गाड़ियों में रेड फ्लैशर लगाने के मामले की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिमला: सरकारी गाड़ियों में रेड फ्लैशर लगाने के मामले की होगी जांच
Fri, 06 Aug 2021 05:54 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 06 Aug 2021 05:54 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और हिमाचल सरकार ने किसी को भी गाड़ियों में रेड फ्लैशर लाइट लगाने की मंजूरी नहीं दी है। यह मामला ध्यान में नहीं है। इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। लाइट लगाने की किसी को इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
विधानसभा में सीएम जयराम ठाकुर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अफसरों की ओर से गाड़ियों में लगाई जा रही रेड फ्लैशर लाइट मामले की जांच होगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यह जानकारी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की ओर से प्वाइंट ऑफ ऑर्डर में उठाए गए प्रश्न के उत्तर में दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और हिमाचल सरकार ने किसी को भी गाड़ियों में रेड फ्लैशर लाइट लगाने की मंजूरी नहीं दी है। यह मामला ध्यान में नहीं है। इस मामले पर कड़ा संज्ञान लिया जाएगा। लाइट लगाने की किसी को इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक और एमडीएम को प्रदेश सरकार की ओर से गाड़ी मुहैया कराई गई है। कई अफसरों ने इन गाड़ियों में फ्लैशर लाइट लगवाई है। यह अफसर जब भी निरीक्षण करने फील्ड में जाते हैं, गाड़ियों में रेड फ्लैशर लाइट जलाई जाती है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में रेड लाइट कल्चर खत्म हो गया है। अफसर और जजों ने गाड़ियों से बत्ती उतार दी है। बावजूद इसके कई अफसरों का बत्तियों का शौक खत्म नहीं हो रहा है।
विज्ञापन