फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The main kingpin supplying Chitta arrested from Punjab used to supply drugs in Rampur area

Shimla News: पंजाब से धरा चिट्टा सप्लाई करने वाला सरगना, रामपुर क्षेत्र में करता था नशे की सप्लाई

Sat, 10 Jun 2023 08:21 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर Published by: Krishan Singh Updated Sat, 10 Jun 2023 08:21 PM IST
सार

प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में नशे का धंधा करने वाले आनी क्षेत्र के सतपाल, रामपुर निवासी चेतन और नेपाल मूल की महिला को चिट्टा सप्लाई करने वाले  सरगना संजय भूरिया को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
The main kingpin supplying Chitta arrested from Punjab used to supply drugs in Rampur area
चिट्टा सप्लाई करने वाला सरगना गिरफ्तार(सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में नशे का धंधा करने वाले आनी क्षेत्र के सतपाल, रामपुर निवासी चेतन और नेपाल मूल की महिला को चिट्टा सप्लाई करने वाले सरगना संजय भूरिया को पुलिस ने पंजाब से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार दो माह पहले रामपुर क्षेत्र में चिट्टे का धंधा करने के आरोप में महिला समेत तीन लोगों को पकड़ा था। इनसे पूछताछ के बाद रामपुर पुलिस ने पंजाब और हरियाणा पुलिस की मदद से आरोपी संजय भूरिया, हाउस नंबर 208 मटोर, जिला कैथल हरियाणा को नौ जून को गिरफ्तार किया। उसे शुक्रवार को ही रामपुर लाया गया है।

विज्ञापन


इसके खिलाफ सोलन और शिमला में पहले से ही मामले दर्ज किए गए हैं। संजय भूरिया के खातों में करोड़ों का लेन-देन भी मिला है। इसके एक निजी बैंक खाते को भी फ्रीज किया गया है। खाते में इस समय करीब साठ लाख रुपये हैं। इसके अलावा तीन लोगों की मोबाइल सीडीआर और बैंक खातों में लेन-देन का पता चला है। डीएसपी रामपुर शिवानी महला ने बताया कि चिट्टे के सप्लायर संजय भूरिया के अन्य बैंक खातों को जल्द फ्रीज किया जाएगा। इनकम टैक्स विभाग में भी पड़ताल की गई है। पता चला है कि आरोपी ने कभी कोई टैक्स नहीं भरा है। हरियाणा और पंजाब में भी संजय पर मामले दर्ज हैं। आरोपी अपने फोन नंबर और पते बदलता रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed