{"_id":"63e5260f159bbaeef70c9681","slug":"the-lyrics-of-the-song-written-by-raman-raghuvanshi-of-himachal-will-resonate-for-the-first-time-in-space-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Space Song: अंतरिक्ष में पहली बार गूंजेंगे हिमाचल के रमन रघुवंशी के लिखे गीत के बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Space Song: अंतरिक्ष में पहली बार गूंजेंगे हिमाचल के रमन रघुवंशी के लिखे गीत के बोल
Thu, 09 Feb 2023 10:30 PM IST
Krishan Singh
हितेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
हितेश शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 09 Feb 2023 10:30 PM IST
सार
श्रीहरिकोटा से 10 फरवरी को ये खास उपग्रह लांच किया जाएगा। इसके सात दिन बाद अंतरिक्ष में रघुवंशी के लिखे गीत आओ मेरे साथ, अंतरिक्ष ने पुकारा, देखेंगे वहां से कैसा दिखता है देश हमारा, गुंजायमान होगा।
विज्ञापन
रमन रघुवंशी
- फोटो : संवाद
विस्तार
करीब 400 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष में पहली बार किसी गाने के शब्द गूंजेंगे। ये शब्द हिमाचल के जिला सिरमौर के रहने वाले रमन रघुवंशी के हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष गीत लिखा है। इसे देश भर के सरकारी स्कूलों की 750 छात्राओं ने तैयार किया है। इस गीत को ब्लॉक ब्लास्टर साउथ मूवी पुष्पा फेम देवी श्री प्रसाद ने गाया है। श्रीहरिकोटा से 10 फरवरी को ये खास उपग्रह लांच किया जाएगा। इसके सात दिन बाद अंतरिक्ष में रघुवंशी के लिखे गीत आओ मेरे साथ, अंतरिक्ष ने पुकारा, देखेंगे वहां से कैसा दिखता है देश हमारा, गुंजायमान होगा। ऐसा पहली बार हो रहा है जब अंतरिक्ष में शब्द गूंजेंगे।
विज्ञापन
अंतरित में इससे पहले धुनें जरूरी सुनाई देती थीं। दरअसल, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) एक खास उपग्रह लांच कर रहा है। आजादी सेट नाम के इस उपग्रह की कई खूबियां हैं, जिसमें मौसम की सटीक जानकारी समेत आपदा संबंधी जानकारी सही समय पर मिल सकेगी। ये सुबह 09:18 बजे श्रीहरिकोटा से लांच होगा। हिमाचल निर्माता डॉ. वाईएस परमार की जन्म स्थली चन्हालग के रहने वाले रमन रघुवंशी करीब छह साल से मायानगरी मुंबई में रह रहे हैं। खास बातचीत में 34 वर्षीय रमन रघुवंशी ने बताया कि वे इसरो के संपर्क में यंग राकस्टार देवी श्री प्रसाद की वजह से आए।
विज्ञापन
वह इससे पहले कई फिल्मों के गीत भी लिख चुके हैं, जिन्हें शान, मोहित चौहान, जावेद अली व शवाब साबरी जैसे पाश्र्व गायक गा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह इस सेटेलाइट की लांचिंग को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले ही ये गीत लिखा था। गीत को दक्षिण फिल्म इंडस्ट्री में एक नामी गायक डीएसपी द्वारा गाया गया है। उन्होंने ही इसका म्यूजिक भी दिया है। उन्होंने बताया कि अंतरिक्ष में सेटल होने के बाद ये गीत बजेगा। पहले उपग्रहों में देशों के राष्ट्रीय गीत तो बजे है लेकिन विशेष गीत पहली बार बजेगा।
विज्ञापन