फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Kapil Sharma Show host kapil sharma in manali for honeymoon

कॉमेडी किंग कपिल शर्मा ने मनाली की वादियों में मनाया हनीमून

Wed, 05 Jun 2019 08:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल/मनाली Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Jun 2019 08:19 PM IST
विज्ञापन
The Kapil Sharma Show host kapil sharma in manali for honeymoon
मनाली में कपिल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

छोटे पर्दे पर कपिल शर्मा शो से हर दिल अजीज बने कॉमेडी किंग कपिल शर्मा हनीमून मनाने के लिए मनाली पहुंचे। हालांकि कपिल शर्मा की शादी को तीन माह से ज्यादा समय हो चुका है लेकिन कपिल शादी के बाद भी कहीं बाहर हनीमून के लिए नहीं जा पाए।

विज्ञापन


सलमान खान की ओर से उन्हें अपने बैनर में दोबारा शो शुरू करने का अवसर मिला है। इसके बाद से कपिल मानसिक दबाव से उबरे हैं। वहीं, द कपिल शर्मा शो को भी जनता का भरपूर प्यार मिल रहा है। लिहाजा वे मुंबई की उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए पत्नी गिनी के साथ मनाली पहुंचे। 

विज्ञापन

कपिल शर्मा को मनाली से बहुत प्यार

The Kapil Sharma Show host kapil sharma in manali for honeymoon
कपिल शर्मा पत्नी के साथ - फोटो : social media

कपिल रोहतांग, मणिकर्ण और  हामटा  के अलावा अन्य वादियों का दीदार कर वापस लौट गए।। कपिल शर्मा करीब दस साल पहले विंटर कार्निवाल और तीन साल पहले अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं।

लेकिन स्टार स्टेटस मिलने और शादी के बाद वह पहली बार मनाली पहुंचे । उल्लेखनीय है कि कपिल शर्मा को मनाली से लगाव रहा है। वे अपने शो के दौरान भी मनाली के नैसर्गिक सौंदर्य का लगातार बखान करते रहते हैं।

एक बार तो उन्होंने शो के दौरान रणवीर कूपर को मनाली हनीमून का सीन भी कराया था। स्थानीय फिल्म को-आर्डिनेटर अनिल कायस्था का कहना है कि गर्मियों से राहत पाने और हनीमून मनाने के लिए मनाली पहली पसंद बन चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed