फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The issue of Shahpur fourlane affected people echoed in the Assembly House, MLA Kewal Singh Pathania said this

Kangra News: विधायक केवल पठानिया ने विधानसभा में उठाया शाहपुर फोरलेन प्रभावितों का मुद्दा

Sat, 23 Sep 2023 02:34 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहपुर कांगड़ा Published by: Krishan Singh Updated Sat, 23 Sep 2023 02:34 PM IST
सार

 विधायक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को विधानसभा मानसून सत्र के दौरान शाहपुर में फोरलेन प्रभावितों का मुद्दा उठाया। 

विज्ञापन
The issue of Shahpur fourlane affected people echoed in the Assembly House, MLA Kewal Singh Pathania said this
विधायक केवल सिंह पठानिया - फोटो : संवाद

विस्तार

 विधायक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को विधानसभा मानसून सत्र के दौरान शाहपुर में फोरलेन प्रभावितों का मुद्दा उठाया। विधायक ने सदन में कहा कि पठानकोट-मंडी फोरलेन की जद में 1962 में बसे शाहपुर के पुराने बाजार को उजाड़ा जा रहा है। शाहपुर बाजार उजड़ने से हजारों की संख्या में लोगों का रोजगार छीन जाएगा। शाहपुर में 1912 का अंग्रेजों के समय बने पुलिस थाने को भी उजाड़ा जा रहा है। इस सभी के विरोध में शाहपुर बाजार बचाओ संघर्ष समिति ने कोर्ट में याचिका भी दायर की है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जब पहली बार शाहपुर में नेशनल हाईवे अथॉरिटी की ओर से सर्वे करवाया गया था तो उसमें शाहपुर में फ्लाईओवर बनाने का प्रावधान किया गया था, लेकिन उसके बाद वहां की साथनीय विधायक और मंत्री की राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण स्थानीय प्रशासन की ओर से दोबारा शाहपुर में दोबारा सर्वे करवाया गया। इस सर्वे के अनुसार शाहपुर बाजार को उजाड़ा जा रहा है। इसके साथ ही शाहपुर में ट्रक लेन बनाने का भी प्रपोजल किया गया है। वहां की स्थानीय पूर्व विधायिका की ओर से दूसरी सर्वे करवाया और अपने घर को बचाया जा रहा है। शाहपुर बाजार बचाने को लेकर शाहपुर बाजार बचाओ संघर्ष समिति की ओर ले कई बार धरना-प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन


मांगों को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भी पत्र भेजा जा चुका है। शाहपुर बाजार बचाओ संघर्ष समिति की ओर से इसके विरोध में कोर्ट में याचिका भी दायर की गई है। विधायक ने कहा कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी के गलत सर्वे के कारण 32 मील और कोटला में लगातार भूस्खलन हो रहा है और जिसके कारण लग रहे रोजाना जाम के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में 32 मील में कई बार हाईवे एक से दो दिन तक की बंद रहा। अब भी वहां आने-जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सदन के माध्यम से अनुरोध है कि इस ओर ध्यान दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed