Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The insurance company must pay compensation of Rs 5 lakh.

Shimla News: बीमा कंपनी को देना ही होगा 5 लाख रुपये का मुआवजा

Sat, 28 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The insurance company must pay compensation of Rs 5 lakh.
जिला उपभोक्ता आयोग ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

मानसिक प्रताड़ना के लिए 25 हजार रुपये देने होंगे
रुचि सांख्यान
शिमला। जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग शिमला ने मृतक के शरीर में शराब की मौजूदगी का हवाला देकर बीमा क्लेम खारिज करने के मामले में केयर हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को सेवा में कोताही का दोषी ठहराया है।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. बलदेव सिंह और सदस्य निधि शर्मा की पीठ ने बीमा कंपनी को आदेश दिए हैं कि वह शिकायतकर्ता पत्नी को पांच लाख रुपये की बीमित राशि नौ प्रतिशत वार्षिक ब्याज सहित अदा करे। इसके अलावा मानसिक प्रताड़ना के लिए 25 हजार रुपये मुआवजा और 15 हजार रुपये मुकदमेबाजी खर्च भी देना होगा। कंपनी को 45 दिन के भीतर इन आदेशों की अनुपालना करनी होगी। कुल्लू निवासी निशा देवी ने आयोग में शिकायत दायर की थी। शिकायत के अनुसार उनके पति रजनीश कुमार ने हिमाचल ग्रामीण बैंक की दलाश शाखा के माध्यम से बीमा कंपनी की ग्रुप बीमा पॉलिसी ली थी जिसकी बीमित राशि पांच लाख रुपये थी।
विज्ञापन


20 मई 2024 की रात रजनीश कुमार बस अड्डा सोईधार से उतरकर पैदल अपने घर जा रहे थे। रास्ते में स्कूल के पास सीढ़ियों पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। रातभर किसी को घटना का पता नहीं चला। अगली सुबह जब उनका बेटा दूध लेने सड़क की ओर जा रहा था तो उसने पिता को वहां पड़ा देखा। इन्हें सिविल अस्पताल आनी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण सिर पर लगी चोटों की जटिलता बताया गया। सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बावजूद बीमा कंपनी ने क्लेम देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की सुनवाई के दौरान बीमा कंपनी ने दलील दी कि क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) मंडी की रिपोर्ट के अनुसार मृतक के खून में 240.18 एमजी प्रतिशत और यूरिन में 425.67 एमजी प्रतिशत अल्कोहल पाया गया था। पॉलिसी की शर्तों के अनुसार नशे की हालत में हुई मृत्यु पर बीमा क्लेम देय नहीं है।



सैंपल लेने वाले डॉक्टर का शपथ पत्र जरूरी
आयोग ने राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग के हालिया फैसलों का हवाला देते हुए स्पष्ट किया कि उपभोक्ता मामलों में एफएसएल रिपोर्ट को संबंधित वैज्ञानिक अधिकारी या सैंपल लेने वाले डॉक्टर के शपथ पत्र के बिना साक्ष्य के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। बीमा कंपनी ने न तो डॉक्टर और न ही फोरेंसिक अधिकारी का शपथ पत्र दाखिल किया। इसके अलावा वह यह भी साबित नहीं कर पाई कि मृत्यु का सीधा कारण शराब का सेवन था। आयोग ने बीमा क्लेम खारिज करने के फैसले को गलत मानते हुए कंपनी के खिलाफ आदेश जारी किए। वहीं हिमाचल ग्रामीण बैंक की संबंधित शाखा के खिलाफ दायर शिकायत खारिज कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article