फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The incident with MP Kangana is condemnable: ABVP

सांसद कंगना के साथ हुई घटना निंदनीय : एबीवीपी

Fri, 07 Jun 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The incident with MP Kangana is condemnable: ABVP
शिमला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मंडी से नवनिर्वाचित सांसद कंगना रणौत के साथ हुई घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। एबीवीपी की प्रदेश सह मंत्री नैंसी अटल ने कहा कि एयरपोर्ट पर हिमाचल की बेटी और जन प्रतिनिधि को सीआईएसएफ की महिला जवान द्वारा वर्दी में होते हुए थप्पड़ मारना सुरक्षा पर बड़ा सवाल है। कहा कि अगर सांसद ही सुरक्षित नहीं तो आम जनता को किस हद तक सुरक्षित माना जा सकता है। सीआईएसएफ की वर्दी में तैनात होकर इस तरह की घटना को अंजाम देना अपने आप में शर्मनाक घटना है। इस तरह की घटना से ही हमने देश की महिला नेता इंदिरा गांधी को भी खोया था। पंजाब में ही इस तरह की घटनाओं का बार-बार होना पंजाब सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न चिह्न खड़ा करता है। नैंसी अटल ने कहा विद्यार्थी परिषद इस तरह की सोच रखने और इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article