{"_id":"69665d6a081afbddad00ecff","slug":"the-holy-bath-will-begin-at-4-am-in-tattapani-on-sankranti-shimla-news-c-19-sml1002-662279-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: संक्रांति पर तत्तापानी में सुबह 4 \nबजे से शुरू होगा पवित्र स्नान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: संक्रांति पर तत्तापानी में सुबह 4 बजे से शुरू होगा पवित्र स्नान
विज्ञापन
शिमला से चलेंगी अतिरिक्त बसें, सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस जवान तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। तत्तापानी में मकर संक्रांति पर पवित्र स्नान सुबह 4:00 बजे से शुरू हो जाएगा। इस दौरान शिमला समेत विभिन्न जिलों से हजारों लोग तत्तापानी में बने गर्म पानी के स्रोतों में पवित्र स्नान करेंगे।
राजधानी समेत विभिन्न क्षेत्रों से आने वाले लोगों की सुविधा के लिए एचआरटीसी के लोकल और ग्रामीण डिपो ने अतिरिक्त बसें चलाने का फैसला लिया है। निगम प्रबंधन के मुताबिक लोगों की भीड़ को देखते हुए और बसें भी चलाई जाएंगी। इसके अलावा सुन्नी में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए शिमला से अतिरिक्त पुलिस जवानों को भेजा है। सुन्नी पुलिस स्टेशन ने तत्तापानी पुलिस प्रशासन से वाहनों की पार्किंग समेत अन्य विषयों पर चर्चा की। वाहनों की अधिक संख्या होने पर सुन्नी से पहले घरयाणा में ही वाहनों को खड़ा करने की सुविधा प्रदान की जाएगी। गर्म पानी के स्रोतों को साफ करवाकर नहाने के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं।