{"_id":"618ea067e3ae4b1f1a4086e1","slug":"the-health-card-issued-soon-shimla-news-sml390050355","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा दे चुके सभी लोगों को मिलेंगे स्वास्थ्य कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा दे चुके सभी लोगों को मिलेंगे स्वास्थ्य कार्ड
विज्ञापन
The health card issued soon
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य कार्ड बनाने में घपला सामने आने के बाद वेंडर ने दिया लोगों को आश्वासन
क्रॉसर
पार्षद से डिटेल मिलते ही जारी होंगे कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में हिमकेयर और आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड के लिए पैसा जमा करवा चुके लोगों को जल्द ही यह कार्ड मिल जाएंगे। कार्ड बनाने की योजना में घपला सामने आने के बाद संबंधित वेंडर ने खुद सभी लोगों को कार्ड बनाकर देने का भरोसा दिया है। इसके लिए वेंडर ने सभी संबंधित लोगों को अपनी डिटेल देने को कहा है।
शहर के कंगनाधार, टुटू, पंथाघाटी, शांति विहार, पटयोग और जाखू समेत कई वार्डों के लोगों को अभी तक स्वास्थ्य कार्ड नहीं मिले हैं। इन वार्डों के लोग फरवरी-मार्च में कार्ड बनाने के लिए पैसा जमा करवा चुके हैं। लेकिन अब सामने आ रहा है कि इनका दिया पैसा वेंडर के कर्मचारियों ने डकार लिया है। इसके चलते स्वास्थ्य कार्ड नहीं बन पाए। उधर वेंडर नागेश वशिष्ठ ने कहा कि उन्होंने सभी पार्षदों से ऐसे लोगों की डिटेल देने को कहा है जिनके कार्ड बनकर नहीं आए है। वह खुद इन लोगों के कार्ड बनाकर देंगे। कहा कि कुछेक पार्षदों ने ही डिटेल दी है। बाकी पार्षदों से अभी तक लिस्ट नहीं मिली है। वेंडर का कहना है कि लोग उन्हें मोबाइल नंबर 98177-77706 पर अपनी डिटेल दे सकते हैं। वह घर पर कार्ड बनाकर देंगे। लोग पार्षदों के जरिये अपनी डिटेल भेज सकते हैं। हालांकि कार्ड सिर्फ उन लोगों को ही मिलेंगे जिन्होंने नगर निगम की ओर से वार्डों में लगाए कैंप में जाकर कार्ड बनाने के लिए पैसा दिया है। जाखू वार्ड के लोगों के स्वास्थ्य कार्ड 15 नवंबर से पहले जारी हो जाएंगे।
कर्मचारियों ने डकार लिए थे पैसे
योजना के तहत सभी वार्डों में स्वास्थ्य कार्ड बनाने का जिम्मा एक वेंडर को दिया था जिसने कर्मचारी रखकर सभी वार्डों में कैंप लगाए। कैंप में आए लोगों ने पैसा जमा करवाया था। लेकिन कार्ड नहीं मिले। छह महीने बाद भी जब कार्ड नहीं बने तो बैनमोर के लोगों ने पुलिस में शिकायत दी। जांच में सामने आया कि कार्ड बनाने वाले कर्मचारियों ने पैसा डकार लिया। छोटा शिमला थाने में पूछताछ के लिए बुलाए कर्मचारियों ने आधा दर्जन से ज्यादा लोगों का पैसा भी लौटा दिया। अब बाकी वार्डों के लोगों के वेंडर खुद कार्ड बनाकर देने को तैयार हो गया है।