सरकार ने इतने रुपये बढ़ाया गेहूं और सरसों का समर्थन मूल्य, यहां देखें पूरी सूची
महंगाई के इस दौर में राहत की उम्मीद लगाए बैठे किसानों को मायूसी हाथ लगी है। जयराम सरकार ने पिछले साल की तरह इस बार भी गेहूं का समर्थन मूल्य सिर्फ 85 रुपये प्रति क्विंटल ही बढ़ाया है। हालांकि, प्रदेश के किसानों को इससे ज्यादा की बढ़ोतरी की उम्मीद थी।जयराम सरकार ने रबी की फसलों के वर्ष 2020-21 के विपणन के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्यों की बढ़ोतरी को मंजूरी दी है। इसमें गेहूं और जौ की फसल के न्यूनतम मूल्य में सिर्फ 85-85 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।
इसके अलावा दाल चना में 255 रुपये, मसूर में 325 रुपये, सरसों में 225 रुपये और कुसुंभ में 270 रुपये वृद्धि की है। उधर, कृषि विभाग के निदेशक डॉ. राकेश कुमार कौंडल ने कहा कि प्रदेश सरकार की मंजूरी के लिए रबी की फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्यों की फाइल भेजी थी, जिसे प्रदेश सरकार ने मंजूरी दी है। आगामी वर्ष में रबी की फसल नए न्यूनतम समर्थन मूल्य के अनुसार खरीदी जाएगी।
रबी की फसल का नया न्यूनतम समर्थन मूल्य
गेहूं 1925 रुपये (प्रति क्विंटल)
जौ 1525 रुपये (प्रति क्विंटल)
चना 4875 रुपये (प्रति क्विंटल)
मसूर 4800 रुपये (प्रति क्विंटल)
सरसों 4425 रुपये (प्रति क्विंटल)
कुसुंभ 5215 रुपये (प्रति क्विंटल)
रबी की फसल का पुराना न्यूनतम समर्थन मूल्य
गेहूं 1840 रुपये (प्रति क्विंटल)
जौ 1440 रुपये (प्रति क्विंटल)
चना 4620 रुपये (प्रति क्विंटल)
मसूर 4475 रुपये (प्रति क्विंटल)
सरसों 4200 रुपये (प्रति क्विंटल)
कुसुंभ 4945 रुपये (प्रति क्विंटल)