Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The Governor will inaugurate the international Lavi Fair on November

Shimla News: अंतरराष्ट्रीय लवी मेले का 11 नवंबर को राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, 14 को मुख्यमंत्री करेंगे समापन

Mon, 09 Nov 2026 11:25 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The Governor will inaugurate the international Lavi Fair on November
राज्यपाल कविंद्र गुप्ता पूर्वाह्न 11 बजे करेंगे मेले का शुभारंभ
विज्ञापन

14 को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू समापन समारोह में होंगे शामिल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर बुशहर में आयोजित किया जाएगा। मेले का शुभारंभ 11 नवंबर को राज्यपाल कविंद्र गुप्ता करेंगे। वह पूर्वाह्न 11 बजे लवी मेला मैदान में आयोजित समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे। 14 नवंबर को अपराह्न 3 बजे समापन समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। मेले के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और लवी मेला आयोजन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रामपुर की सांस्कृतिक और व्यापारिक पहचान से जुड़े इस ऐतिहासिक मेले में हर वर्ष प्रदेश सहित देश के विभिन्न हिस्सों से व्यापारी, कलाकार और पर्यटक पहुंचते हैं। मेले के दौरान व्यापारिक गतिविधियों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों और विभिन्न गतिविधियों का भी आयोजन किया जाएगा। शिमला के उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय लवी मेला आयोजन समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने लोगों से 11 नवंबर को राज्यपाल के आगमन और शुभारंभ समारोह में अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। वहीं, आयोजन समिति के सचिव एवं रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री के आगमन और 14 नवंबर को होने वाले समापन समारोह में लोगों को शामिल होने का न्योता दिया है। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले को लेकर सोमवार से लवी मेला मैदान में व्यापारियों और दुकानदारों को प्लॉट आवंटित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें और स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इसके अलावा मेले के चारों दिन विभिन्न सरकारी विभागों की ओर से प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।

सरकारी योजनाओं और उपलब्धियों की मिलेगी जानकारी
प्रदर्शनियों के माध्यम से सरकारी विभाग अपनी योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएंगे। मेले में आने वाले लोग 11 से 14 नवंबर तक इन प्रदर्शनियों का अवलोकन कर विभिन्न विभागों की योजनाओं और उनके तहत मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। प्रशासन की ओर से मेले को व्यवस्थित और आकर्षक बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed