फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   The governor inquired about the well-being of mountaineer Baljit Kaur over the phone.

Himachal: राज्यपाल ने फोन पर पूछा पर्वतारोही बलजीत कौर का कुशलक्षेम

Fri, 21 Apr 2023 10:15 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 21 Apr 2023 10:15 PM IST
सार

शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को भारत की प्रसिद्ध पर्वतारोही बलजीत कौर से दूरभाष पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बलजीत कौर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

विज्ञापन
The governor inquired about the well-being of mountaineer Baljit Kaur over the phone.
पर्वतारोही बलजीत कौर का कुशलक्षेम - फोटो : संवाद

विस्तार

 राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने शुक्रवार को भारत की प्रसिद्ध पर्वतारोही बलजीत कौर से दूरभाष पर बात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बलजीत कौर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। बलजीत कौर हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला की निवासी हैं। राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल के लोगों को उन पर गर्व है और उनका साहस दूसरों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता की दुआएं उनके साथ सदैव रहेंगी। नेपाल में अन्नपूर्णा चोटी पर चढ़ाई के दौरान बलजीत कौर के लापता होने की सूचना मिली थी। 

विज्ञापन


बलजीत कौर को सरकारी नौकरी दिलवाने के लिए मुख्यमंत्री से करेंगे बात: शांडिल
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल ने सोलन विधानसभा क्षेत्र के ममलीग के समीप पंझरोल गांव में पर्वतारोही बलजीत कौर की माता शांति देवी और पिता अमरीक सिंह से मुलाकात की। डॉ. शांडिल ने कहा कि बलजीत कौर देश और प्रदेश की बेहतरीन पर्वतारोही हैं। उनकी उपलब्धियों पर हम सभी को गर्व है। उन्होंने कहा कि हाल ही में नेपाल में अन्नपूर्णा पर्वत चोटी पर अभियान के दौरान बलजीत कौर ने विषम परिस्थितियों का साहस और दृढ़ता के साथ सामना किया। उनकी जिजीविषा ही उनका सबसे बड़ा सहारा बनी और आज वह हम सभी के मध्य सुरक्षित हैं। उन्होंने आशा जताई कि शीघ्र ही बलजीत कौर काठमांडू में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर हम सभी के मध्य पहुंचेंगी। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार बलजीत कौर के साथ है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन


कहा कि बलजीत कौर को सरकारी नौकरी दिलवाने के लिए वह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह करेंगे। उन्होंने बलजीत कौर के माता-पिता बलजीत कौर के अभियानों के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सतड़ोल के प्रधान हरविंदर सिंह, उप प्रधान संदीप कुमार, खंड कांग्रेस समिति सोलन के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, ग्राम पंचायत सतड़ोल की पूर्व प्रधान सुखदेई तनवर, ग्राम पंचायत ममलीग की पूर्व प्रधान सत्या ठाकुर, द्रौपदी देवी, खंड कांग्रेस समिति के सह सचिव केडी तनवर, बीडीसी उपाध्यक्ष हेमा तनवर, उत्तम सिंह कश्यप, राजेश कश्यप, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट सिद्धार्थ आचार्य, खंड चिकित्सा अधिकारी सायरी डॉ. अल्पना कौशल सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed