{"_id":"682b2c9df2f9730f540595c6","slug":"the-government-village-door-program-will-be-held-on-30th-in-nanhar-shimla-news-c-19-sml1001-536699-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: ननहार में सरकार गांव के \nद्वार कार्यक्रम 30 को होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: ननहार में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम 30 को होगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्त मेडिकल कैंप लगेगा, दिव्यांगों के प्रणाम पत्र भी बनेंगे
क्रॉसर
मेधावी बच्चों को किया जाएगा सम्मानित
शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे अध्यक्षता
डीसी ने बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम चौपाल विधानसभा क्षेत्र की ननहार पंचायत में 30 मई को होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर करेंगे। इस कार्यक्रम में मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया जाएगा और विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियां लगाई जाएंगी।
यह जानकारी उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर शिमला में सोमवार को हुई बैठक में दी। डीसी ने एसडीएम चौपाल को निर्देश दिए कि दो दिन में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के लिए स्थान चयनित करें। इसके अलावा उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रम के दौरान सभी की मौजूदगी अनिवार्य है। आदेशों की पालना नहीं करने पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कार्यक्रम के दौरान सभी विभागों की प्रदर्शनी, स्वयं सहायता समूहों के स्टॉल, मेडिकल कैंप आदि लगाए जाएंगे।
बैठक में फैसला लिया कि विभिन्न परीक्षाओं में अव्वल विद्यार्थियों को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। पहली बार ऐसे कार्यक्रम में बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। चौपाल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग का मेडिकल बोर्ड बैठेगा। इसमें चौपाल विधानसभा क्षेत्र के दिव्यांग लोगों के प्रमाण पत्र बनेंगे।
विज्ञापन
शिकायतें ऑनलाइन होंगी अपलोड
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतें इस बार मुख्यमंत्री सेवा संकल्प 1100 पर अपलोड की जाएंगी। इससे पहले यह शिकायतें यहां पर अपलोड नहीं की जाती थीं। प्रदेश सरकार के आदेशों के अनुसार इस बार इस योजना को लागू किया जा रहा है ताकि शिकायतों के निदान की ट्रैकिंग आसानी हो सके। कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों पर 7 दिन के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट बनाई जाती है।
सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता
सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम से पूर्व ननहार और झीना पंचायत में परिवहन विभाग की ओर से स्कूलों, शिक्षण संस्थानों सहित गांव स्तर पर सड़क सुरक्षा जागरूकता का विशेष अभियान लगाने के निर्देश उपायुक्त ने दिए। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा सहित विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।