{"_id":"67f3b563eadc46e1a308c8e9","slug":"the-forest-fire-also-engulfed-the-wood-reserves-2025-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: जंगल में भड़की आग ने लकड़ी के डिपो को भी चपेट में लिया, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: जंगल में भड़की आग ने लकड़ी के डिपो को भी चपेट में लिया, देखें वीडियो
Mon, 07 Apr 2025 04:52 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, भरेड़ी (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, भरेड़ी (हमीरपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 07 Apr 2025 04:52 PM IST
सार
हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के तहत वन विश्राम गृह भरेड़ी के पास जंगल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसने विभाग के लकड़ी के डिपो को भी अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन
जंगल में भड़की आग
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के उपमंडल भोरंज के तहत वन विश्राम गृह भरेड़ी के पास जंगल में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि इसने विभाग के लकड़ी के डिपो को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग के कारण स्टोर का छज्जा भी जल गया। हालांकि, अग्रिश्मन विभाग कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। घटना सोमवार दोपहर की है, जब भरेड़ी के जंगल में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि वन विभाग का लकड़ी का भंडार भी इसकी चपेट में आ गया।
विज्ञापन
आग लगने की सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया और तुरंत अग्रिश्मन विभाग को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अथक प्रयासों से कुछ लकड़ी को जलने से तो बचा लिया लेकिन तब तक काफी लकड़ी और वन संपदा राख हो गई थी।आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं लेकिन वन विभाग का मानना है कि यह घटना सुनिश्चित लग रही है, जिसमें असामाजिक तत्वों की भूमिका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई व्यक्ति जंगल में आग लगाते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन