फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The folk tunes of Pabbar Valley will echo in global research

Shimla News: वैश्विक शोध में गूंजेंगी पब्बर घाटी की लोकधुनें

Mon, 29 Jun 2026 02:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
The folk tunes of Pabbar Valley will echo in global research
हर्षित शर्मा
विज्ञापन

शिमला। पब्बर घाटी में पीढ़ियों से गूंज रहे विवाह और फसल कटाई के लोकगीत अब विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों तक पहुंचेंगे। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग ने ऐसी लोक परंपराओं को अकादमिक दुनिया से जोड़ने के लिए एक नई शोध परियोजना शुरू की है। परियोजना में इन लोकगीतों का संग्रह किया जाएगा, उनका अंग्रेजी अनुवाद होगा और उन्हें शोध सामग्री के रूप में विकसित किया जाएगा। सॉन्ग्स ऐज ओरल लिटरेचर, ट्रांसलेटिंग वेडिंग एंड हार्वेस्ट ट्रेडिशंस ऑफ पब्बर वैली (पहाड़ी कल्चर एंड हेरिटेज) शीर्षक वाली यह परियोजना शिक्षा मंत्रालय की पीएम-उषा योजना के मेरू (सॉफ्ट कंपोनेंट) के तहत स्वीकृत हुई है। नौ माह की इस परियोजना की प्रधान अन्वेषक डॉ. सीमा हैं। परियोजना के दौरान शोध दल पब्बर घाटी के गांवों में जाकर स्थानीय लोगों और लोकगायकों से पारंपरिक गीतों का संकलन करेगा। इसके बाद इन गीतों का अंग्रेजी अनुवाद, दस्तावेजीकरण और अकादमिक विश्लेषण किया जाएगा। अध्ययन का उद्देश्य यह समझना है कि इन लोकगीतों में स्थानीय समाज, कृषि जीवन, पारिवारिक संबंधों और सांस्कृतिक परंपराओं का चित्रण किस तरह मिलता है। शोध पूरा होने के बाद यह सामग्री भारतीय लोक साहित्य और हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत के अध्ययन में संदर्भ सामग्री के रूप में उपयोगी हो सकेगी। परियोजना के लिए एक रिसर्च असिस्टेंट, इन्वेस्टिगेटर का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थी फील्ड सर्वे, लोकगीतों के संकलन, आंकड़ों के विश्लेषण और शोध रिपोर्ट तैयार करने में सहयोग करेंगे। सामाजिक विज्ञान विषय में स्नातकोत्तर अभ्यर्थी 28 जून तक आवेदन कर सकते हैं। साक्षात्कार एक जुलाई को होगा।


----
लोकगीतों में छिपा है हिमाचल का सामाजिक इतिहास

पब्बर घाटी शिमला जिले के रोहड़ू, जुब्बल और कोटखाई क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक पहचान है। यहां के लोकगीत केवल गीत नहीं बल्कि स्थानीय समाज, खेती-बाड़ी, पारिवारिक रिश्तों और रीति-रिवाजों का जीवंत दस्तावेज हैं। अधिकांश गीत आज भी लिखित रूप में उपलब्ध नहीं हैं और केवल लोक स्मृति में सुरक्षित हैं। इस शोध के बाद इन मौखिक परंपराओं को दस्तावेजी स्वरूप मिलेगा, जिससे हिमाचल की सांस्कृतिक विरासत देश-विदेश के शोधकर्ताओं तक पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed