फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   shimla news: utkrisht youth club award of 25 thousand rupee

शिमला: उत्कृष्ट युवा मंडल को मिलेगा 25 हजार का पुरस्कार, आठ दिसंबर तक करें आवेदन

Sat, 26 Nov 2022 12:32 PM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: शिमला ब्यूरो Updated Sat, 26 Nov 2022 12:32 PM IST
सार

राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले युवा मंडल को राष्ट्रीय स्तर के लिए नामित किया जाएगा। इसमें प्रथम रहने वाले युवा मंडल को 3,00,000, द्वितीय को 1,00,000 और तृतीय को 50,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

विज्ञापन
shimla news: utkrisht youth club award of 25 thousand rupee
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेहरू युवा केंद्र के तहत शिमला में सक्रिय युवा मंडलों में से बेहतरीन कार्य करने वाले युवा मंडलों को उत्कृष्ट पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रथम स्थान पर रहने वाले युवा मंडल को 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा। इसके लिए नेहरू युवा केंद्र शिमला ने जिलाभर में सक्रिय युवा मंडलों से आठ दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी मनीषा शर्मा ने बताया कि उत्कृष्ट युवा मंडल पुरस्कार के लिए पिछले वित्तीय वर्ष की गतिविधियों के आधार पर आवेदन जमा किए जाएंगे। पुरस्कार के लिए कोई भी पंजीकृत युवा मंडल जिसने वित्तीय वर्ष 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 तक आयोजित सामाजिक, खेलकूद, स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, पोषण माह, स्वास्थ्य एवं स्वरोजगार संबंधी कार्यक्रमों में हिस्सा लिया हो पात्र होंगे। आवेदन में इन कार्यों का हवाला और प्रमाण देने होंगे।
विज्ञापन


आवेदनों की जिला स्तरीय समिति जांच के बाद उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवा मंडलों का चयन करेगी। आवेदन प्रपत्र नेहरू युवा केंद्र के शिमला कार्यालय से प्राप्त किया जा सकेंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा मंडल को नकद 25000 का पुरस्कार मिलेगा। प्रथम रहने वाले युवा मंडल का चयन ही राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए होगा। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले युवा मंडल को 75,000, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50,000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने पर 25,000 रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तर पर प्रथम आने वाले युवा मंडल को राष्ट्रीय स्तर के लिए नामित किया जाएगा। इसमें प्रथम रहने वाले युवा मंडल को 3,00,000, द्वितीय को 1,00,000 और तृतीय को 50,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। जिला स्तर के लिए आवेदन करने वाले युवा मंडलों को रिपोर्ट के साथ संबंधित विभागों से प्राप्त प्रशंसा पत्र, सोशल मीडिया एवं प्रिंट मीडिया में सक्रियता, कार्यक्रम की तिथि आधारित फोटोग्राफ, क्लब के बैनर के साथ की गई गतिविधियां और क्लब का लेखा-जोखा देना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed