फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The final judgment will come on 29 august in the yug of kidnapping and murder

युग अपहरण और हत्या मामले में इस दिन आएगा अंतिम फैसला

Tue, 21 Aug 2018 06:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 21 Aug 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
The final judgment will come on 29 august in the yug of kidnapping and murder

चार वर्षीय युग के अपहरण और हत्या मामले के तीनों दोषियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश वीरेंद्र सिंह की अदालत में मंगलवार को फिर पेश किया गया। अदालत में सजा पर बहस की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली गई।

विज्ञापन


अदालत ने अंतिम फैसले के लिए 29 अगस्त की तिथि मुकर्रर की है। इसी दिन अदालत में तीनों को इस जघन्य अपराध के लिए सजा का सुनाई जा सकती है। मंगलवार को कड़ी सुरक्षा के बीच दोषी करार दिए जा चुके चंद्र शर्मा, तेजिंद्र पाल और विक्रांत बक्शी को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन


ढाई घंटे तक अदालत में दरवाजे बंद कर सजा पर बहस की प्रक्रिया को पूरा किया गया। दोषियों के माता पिता ने अदालत से बच्चों की सजा कम से कम करने की गुहार लगाई। अदालत में विक्रांत की माता, चंद्र और तेजिंद्र पाल के पिता पेश हुए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोषियों के परिजनों ने लगाई ये गुहार

The final judgment will come on 29 august in the yug of kidnapping and murder

चंद्र शर्मा और तेजिंद्र पाल के पिता ने स्वास्थ्य ठीक न रहने की बात कहकर सजा कम करने की गुहार लगाई। विक्रांत बक्शी की माता ने बच्चे की कम उम्र होने पर उसे कम से कम सजा देने की मांग अदालत से की।

इस दौरान अदालत में युग के पिता विनोद गुप्ता भी अदालत में मौजूद रहे। इसके बाद अभियोजन पक्ष की ओर से जिला न्यायवादी रणदीप सिंह परमार और दोषियों के वकील के बीच सजा को लेकर बहस की प्रक्रिया पूरी की गई।

जिला न्यायवादी ने दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की वकालत की तो बचाव पक्ष ने कम से कम सजा देने का आग्रह किया। सुबह 11:29 बजे जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में सजा पर सुनवाई की प्रक्रिया शुरू हुई जो दोपहर 1:53 बजे तक दरवाजे बंद कर चलती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed