{"_id":"6af1aa9d9529bdc234099d1e","slug":"the-festival-of-diwali-was-celebrated-with-great-joy-and-enthusiasm-in-rural-areas-shimla-news-c-178-1-ssml1034-174476-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: गांव से शहर तक रंग-बिरंगी रोशनी और दीपों से जगमग, धूमधाम से मनाई दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: गांव से शहर तक रंग-बिरंगी रोशनी और दीपों से जगमग, धूमधाम से मनाई दीपावली
विज्ञापन
रामपुर में धूमधाम से मनाया दिवाली पर्व, खूब चला आतिशबाजियों का दौर। संवाद
रामपुर, कुमारसैन और निरमंड में खूब हुई आतिशबाजी
लोगों ने मिठाइयां बांटकर एक-दूसरे को दी पर्व की बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। उपमंडल रामपुर, कुमारसैन और निरमंड समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दिवाली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। दिवाली पर गांव से लेकर शहर तक दीयों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। शाम ढलते ही लोगों ने अपने घरों को मिट्टी के दीयों, फूलों की मालाओं और आकर्षक विद्युत लड़ियों से सजाया। देर रात तक क्षेत्र में आतिशबाजी का दौर चलता रहा। दिवाली के अवसर पर लोगों ने विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद बच्चों से लेकर बड़ों तक ने पटाखे जलाकर त्योहार की खुशियां मनाईं। लोगों ने अपने रिश्तेदारों, मित्रों और पड़ोसियों के घर पहुंचकर मिठाइयां बांटी और एक-दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दीं। रामपुर बुशहर के बाजारों सहित कुमारसैन और निरमंड के विभिन्न क्षेत्रों में भी त्योहार की खूब रौनक देखने को मिली। कई दिन पहले से ही बाजारों में खरीदारी का सिलसिला जारी था। दिवाली की शाम घरों और प्रतिष्ठानों में की गई आकर्षक सजावट ने पर्व की खूबसूरती को और बढ़ा दिया। वहीं, कई लोग परिवार सहित मंदिरों में पहुंचे और देवी-देवताओं के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूरे क्षेत्र में देर रात तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा। दीपों की रोशनी, आतिशबाजी और आपसी प्रेम व भाईचारे के बीच लोगों ने दिवाली का पर्व मनाया। एक-दूसरे को मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया।