Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The female painter brought forth glimpses of philosophy and spirituality through her paintings.

Shimla News: महिला चित्रकार ने पेंटिंग से करवाए दार्शनिकता, आध्यात्मिकता के दर्शन

Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The female painter brought forth 
glimpses of philosophy and spirituality through her paintings.
गेयटी में मधुबनी कलाकार के चित्र बने आकर्षण
विज्ञापन

कैनवास पर उकेरी मधुबनी और वर्ली कला
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में नवी मुंबई की कलाकार रिंकी वानमोरे की कलाकृतियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

उन्होंने मधुबनी कला में आध्यात्म और प्रकृति के अनूठे संगम को कैनवास पर उकेरकर अपनी कला यात्रा को प्रदर्शित किया है। हॉल में प्रदर्शित मधुबनी और वर्ली कला से सजे चित्र दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं। रिंकी की कलाकृतियों में दार्शनिकता और आध्यात्मिकता की झलक देखने को मिलती है। इनकी एक प्रमुख कृति में बांसुरी को मानव हृदय का प्रतीक दर्शाया है। यह कृति संदेश देती है कि जिस तरह बांसुरी भीतर से खाली होकर स्वयं को भगवान कृष्ण की सांसों के लिए समर्पित कर देती है, उसी तरह मनुष्य को भी अहंकार त्यागकर स्वयं को दिव्यता के प्रति समर्पित करना चाहिए। ऐसा करने पर ही जीवन में दिव्य प्रेम का प्रवाह संभव है। उनकी कलाकृतियों में गायों को भारतीय परंपरा में पवित्रता और निस्वार्थ प्रेम के प्रतीक के रूप में दर्शाया है। कलाकार रिंकी वानमोरे ने कहा कि उनके लिए कला केवल एक पेशा नहीं, बल्कि थेरेपी है। वह मधुबनी और भारतीय लोक कला के क्षेत्र में काम करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article