फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The episode of Vibhishana was narrated during the Shriram Katha.

Shimla News: स्तनपान से कैंसर का जोखिम होता है कम

Wed, 05 Aug 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The episode of Vibhishana was narrated during the Shriram Katha.
शिमला। विश्व स्तनपान सप्ताह पर आशा कार्यकर्ताओं, धात्री माताओं और अन्य महिलाओं को जागरूक किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशपाल रांटा की अध्यक्षता में विभाग के बैठक कक्ष में कार्यक्रम आयोजित किया गया।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि नियमित स्तनपान कराने से महिलाओं में स्तन और अंडाशय (ओवरी) कैंसर के जोखिम को कम किया जा सकता है।जन्म के तुरंत बाद शिशु को मां का दूध प्रथम प्राकृतिक टीकाकरण माना जाता है। यह शिशु को संक्रामक रोगों से सुरक्षा प्रदान करता है और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। उन्होंने बताया कि मां का दूध शिशु को निमोनिया, दस्त और अन्य संक्रामक रोगों से बचाने में सहायक होता है। संवाद
विज्ञापन



आईजीएमसी में महिलाओं को किया जागरूक
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (आईजीएमसी) में पीडियाट्रिक विभाग की ओर से विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. मंगला सूद ने ओपीडी के बाहर बच्चों की जांच करवाने पहुंची महिलाओं को स्तनपान के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्तनपान शिशु के समुचित शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। मां का दूध शिशु को आवश्यक पोषण प्रदान करने के साथ विभिन्न संक्रमणों और बीमारियों से भी सुरक्षा देता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article