फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The elders danced on the tune of 'Tudka Laan Taktaraniye'.

Shimla News: इनां बड़ियां जो तुड़का लाण ठेकेदारणिये पर नाचे युवा

Mon, 02 Dec 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
The elders danced on the tune of 'Tudka Laan Taktaraniye'.
गेयटी में करसोग छात्र संगठन का कार्यक्रम
विज्ञापन

संजय ठाकुर और श्याम ठाकुर ने भी शानदार प्रस्तुति दी
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गेयटी थियेटर में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने इनां बड़ियां जो तुड़का लाण ओ ठेकेदारणिये गाने पर युवाओं को खूब नचाया। करसोग छात्र वेलफेयर संगठन की ओर से सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगरोटा के विधायक आरएस बाली ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


संगठन के सदस्यों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुलदीप शर्मा ने ओ निलिमा, लोक गायक रोहिनी डोगरा ने शिमले पड़े पुलसिए रे घसे सहित कई गाने गाए। संजय ठाकुर और श्याम ठाकुर ने भी शानदार प्रस्तुति दी। इसमें सुकेती नाटी आकर्षण का केंद्र रही। इसके अलावा पंजाबी, शास्त्रीय नृत्य, हिपहॉप और हॉलीवुड डांस की प्रस्तुतियां भी दी गईं। पहाड़ी नाटी की प्रस्तुति कनिका, कनन, दीपिका, हिमानी, हिमांशु, हैपी, योगेश और पंकज ने दी। इस अवसर पर संगठन के चेयरमैन तेजेंद्र ठाकुर, अध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा, महासचिव चंदन ठाकुर, कोषाध्यक्ष शुभम शर्मा सहित संगठन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article