फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   The drug inspector suspended on Pharma Industry Complaint at baddi

दवा निर्माताओं से दुर्व्यवहार के आरोप में ड्रग इंस्पेक्टर निलंबित

Fri, 09 Nov 2018 05:10 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बददी (सोलन)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बददी (सोलन) Updated Fri, 09 Nov 2018 05:10 PM IST
विज्ञापन
The drug inspector suspended on Pharma Industry Complaint at baddi

दवा निर्माताओं से दुर्व्यवहार करने और उद्योग को बंद करवाने की धमकी देने के आरोप में बद्दी में तैनात एक केंद्रीय दवा निरीक्षक को निलंबित कर दिया गया। फार्मा उद्योग की शिकायत पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेशक (प्रशासनिक) ने यह कार्रवाई की। बद्दी में सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल कार्यालय (सीडीएससीओ) में तैनात इंस्पेक्टर के खिलाफ मिली शिकायत के बाद अधिकारी को निलंबित कर जांच बिठा दी है। बरोटीवाला के रैडिको रेमिडीज फार्मा उद्योग ने केंद्र सरकार और औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती एवं हिमाचल ड्रग मेन्युफेक्चरिंग एसोसिएशन (एचडीएमए) को इंस्पेक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत की थी।

विज्ञापन


 औद्योगिक संगठन लघु उद्योग भारती फार्मा विंग व एचडीएमए ने शिकायत मिलने के बाद केेंद्र और राज्य सरकार के अलावा विभागीय अधिकारियों का अवगत कराया कि ड्रग इंस्पेक्टर नियम ताक पर रख कर किसी भी फैक्टरी में घुस जाते हैं, उद्योग बंद कराने की धमकी देते हैं, दुर्व्यवहार के अलावा नकली दवा बनाने का केस बनाकर नागरिकों में उद्योग की छवि खराब करने की धमकी देते हैं। करीब एक साल पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल के दवा निर्माताओं को एक्सपोर्ट एनओसी की सुविधा देने के लिए बद्दी में सीडीएससीओ कार्यालय खोला था।

विज्ञापन

The drug inspector suspended on Pharma Industry Complaint at baddi

औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला के रैडिको रेमिडीज उद्योग में घुसने पर उद्योग स्टाफ ने जब आरोपी सेंट्रल ड्रग इंस्पेक्टर कवियासन से परिचय मांगा तो इंस्पेक्टर ने परिचय न देकर उद्योग बंद करवाने की धमकी दे डाली।

उद्योग मालिक ने केंद्र, प्रदेश सरकार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री को इसकी लिखित शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया और उसके खिलाफ जांच बिठा दी गई।

उपनिदेशक सीडीसीएसओ बद्दी बीके सामंतरे ने कहा कि उनके पास इस संदर्भ में शिकायत आई थी, जिसकी जांच के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय दिल्ली के निदेशक (प्रशासनिक) ने आरोपी ड्रग इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा कि अब आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed